2 सितम्बर को होगी डी.एल.एड. परीक्षा के यू.एम.सी. केसों की सुनवाई

0
339
D.El.Ed will be on 2nd September. UMC of examination of hearing of cases

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा डी.एल.एड (नियमित/रि-अपीयर) परीक्षाएं जुलाई-2022 में संचालित करवाई गई थी। इस परीक्षा में जिन छात्र-अध्यापकों के अनुचित साधन सम्बन्धी केस (यू.एम.सी.) दर्ज हुए हैं, ऐसे छात्र-अध्यापकों को बोर्ड मुख्यालय पर व्यक्तिगत सुनवाई हेतु 2 सितम्बर, 2022 को प्रात: 9.00 बजे बुलाया गया है।

UMC सम्बन्धी छात्र-अध्यापकों की सूची बोर्ड वेबसाईट पर भी उपलब्ध

यह जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) जगबीर सिंह एवं सचिव कृष्ण कुमार, ह.प्र.से. ने बताया कि डी.एल.एड. (नियमित/रि-अपीयर) परीक्षा में जिन छात्र-अध्यापकों के अनुचित साधन के केस दर्ज हुए हैं उनकी सूचना बोर्ड कार्यालय द्वारा छात्र-अध्यापकों द्वारा उपलब्ध करवाए गए मोबाईल नम्बर पर एस.एम.एस. एवं सम्बन्धित संस्था/कॉलेज को ई-मेल के माध्यम से भेजी जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि अनुचित साधन (यू.एम.सी.) सम्बन्धी छात्र-अध्यापकों की सूची बोर्ड वेबसाईट www.bseh.org.in पर भी उपलब्ध है। ऐसे सभी छात्र-अध्यापक 2 सितम्बर, 2022 को प्रात: 9.00 बजे व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बोर्ड मुख्यालय, भिवानी पर पहुंचना सुनिश्चित करें।

 

ये भी पढ़ें : काली मिर्च होती है कई रोगों के लिए है अमृत, जरूर आजमाएं

ये भी पढ़ें : बारिश में बच्चों की ऐसे करें देखभाल

ये भी पढ़ें : छोटी – छोटी बात पर रोने वाली लड़कियां होती हैं विशेष

SHARE