Cyclone Ditwah श्रीलंका ने IMF से लगाई मदद की गुहार, 639 लोगों की मौत,203 लापता,18 लाख से अधिक लोग प्रभावित

0
66
Cyclone Ditwah श्रीलंका ने IMF से लगाई मदद की गुहार, 639 लोगों की मौत,203 लापता,18 लाख से अधिक लोग प्रभावित
Cyclone Ditwah श्रीलंका ने IMF से लगाई मदद की गुहार, 639 लोगों की मौत,203 लापता,18 लाख से अधिक लोग प्रभावित

Cyclone Ditwah, (आज समाज), कोलंबो : साइक्लोन दित्वा ने श्रीलंका में खूब कहर मचाया है। श्रीलंका को तबाही के इस मंजर से उबरने में वक्त लगेगा। दित्वा के कारण देश को हुए भारी नुकसान की भरपाई और पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक आकलन को पूरा करने में करीब छह महीने का समय लग सकता है। हालांकि मोटे तौर पर अनुमान 15 दिसंबर के बाद प्रस्तुत किया जाना है। बता दें कि इस काम का जिम्मा ‘रीबिल्ड श्रीलंका फंड’ के हाथों में है, जिसका गठन राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने किया था।

प्रकृति के इस कहर में 18 लाख से भी ज्यादा लोग प्रभावित हुए

बता दें कि श्रीलंका में चक्रवात दित्वा के कारण अब तक 639 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 203 लोग लापता हैं। प्रकृति के इस कहर में 18 लाख से भी ज्यादा लोग प्रभावित हुए है। इसके अलावा पशु उत्पादन एवं स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि तकरीबन 16,000 पशु फार्म नष्ट हो गये हैं। पशु उत्पादन एवं स्वास्थ्य विभाग (DAPH) के महानिदेशक के.के सारथ ने कहा कि सबसे अधिक नुकसान मुर्गी पालकों को हुआ है। वहीं श्रीलंका के उप वित्त मंत्री अनिल जयंथा फर्नांडो के मुताबिक श्रीलंका के प्रवासी नागरिक एवं भारत सहित कई देश इस आपदा की स्थिति से निपटने में अपना योगदान दे रहे हैं।

IMF से 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मदद का अनुरोध

उन्होंने कहा कि सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मदद का अनुरोध किया गया है। वहीं फ़िलहाल सरकार का प्रारंभिक अनुमान है कि चक्रवात से हुए नुकसान से उबरने के लिए करीब दो से तीन अरब अमेरिकी डॉलर की जरुरत होगी। गौरतलब है कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों से बनी ‘निधि प्रबंधन समिति’ को नुकसान के हिसाब से आवश्यकताओं का आकलन करने, प्राथमिकताओं को निर्धारित करने और इसके साथ ही संसाधनों का आवंटन करने व पुनर्निर्माण कार्य के लिए धनराशि वितरित करने का कार्य सौंपा गया है। आकलन को पूरा करने में करीब छह महीने का समय लग सकता है, वहीं मोटे तौर पर अनुमान 15 दिसंबर के बाद प्रस्तुत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : Kangana Ranaut : संसद में चुनाव सुधार पर चर्चा, कंगना बोली- पीएम मोदी EVM हैक नहीं करते, बल्कि लोगों के ‘दिलों को हैक करते हैं’