लखनऊ हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, नागपुर से गिरफ्तार श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी, ₹50-50 हजार का था इनाम

0
74
Jharkhand News, Jharkhand Sahibganj News, Bangladeshi National Arrested, Brahmaputra Mail, Railway Protection Force, Illegal Immigration India, Jharkhand Crime News, झारखंड न्यूज, बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, ब्रह्मपुत्र मेल, रेलवे सुरक्षा बल
लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक बड़ा कामयाबी हासिल करते हुए तीन ईनामी बदमाशों को धर दबोचा. लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में हुए शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने एक्श लिया. लखनऊ पुलिस और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नागपुर पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. इस मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में श्रद्धा दुबे, उसका चालक दानिश और रश्मि दुबे शामिल हैं. तीनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था.

शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी की पुलिस ने घात लगाकर आरोपियों को पकड़ा है. पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को बेहद खूफिया तरीके से अंजाम दिया. टीम ने आरोपियों को महाराष्ट्र के नागपुर से पकड़ा. गिरफ्तारी से बचने के चलते तीनों पर इनाम घोषित किया गया था. अब संयुक्त टीम उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ ला रही है, जहां मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

9 अक्टूबर को दर्ज हुआ था मुकदमा

आपको बता दें कि यह मामला हजरतगंज थाने में दर्ज शिवा शर्मा हत्याकांड से जुड़ा है. इस संबंध में मुकदमा संख्या 216/2026 दर्ज है. वादिनी रंजना शर्मा की तहरीर के आधार पर 9 अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज किया गया था. मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी. फरार आरोपियों की तलाश के दौरान लखनऊ पुलिस और यूपी एसटीएफ ने नागपुर पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया.

लखनऊ लाकर की जाएगी पूछताछ

तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जा रहा है. यहां उनसे हत्याकांड से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी. पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है. फिलहाल, इस कार्रवाई के बाद हत्याकांड की जांच में आगे की जानकारी जुटाने पर जोर दिया जा रहा है. पुलिस की पूछताछ और जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

  • TAGS
  • [post_tags]