- गैराज में सो रहा था चंचल चंद्र भौमिक
- आरोपियों ने पेट्रोल डालकर लगाई आग
One More Hindu Killed In Bangladesh, (आज समाज), ढाका: बांग्लादेश में हिदुओं पर हमने कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहां एक और हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार युवक की पहचान चंचल चंद्र भौमिक (Chanchal Chandra Bhowmik) के तौर पर हुई है। बता दें कि हाल ही के दिनों दिनों में बांग्लादेश में कई हिदुओं को निशाना बनाया गया है अल्पसंख्यक नेताओं ने हिंदुओं के लिए सुरक्षित बांग्लादेश बनाने की मांग की है।
ये भी पढ़ें : Bangladesh News: 40 वर्षीय हिंदू शरत चक्रवर्ती मणि की धारदार हथियारों से हत्या
गैराज में सो रहा था चंचल चंद्र भौमिक
सूत्रों ने बताया है कि मैमनसिंह (Mymensingh) में दीपू चंद्र दास ( Deepu Chandra Das) और शरीयतपुर में खोकोन चंद्र दास (hokon Chandra Das) को जलाकर मारने के बाद इस बार चंचल चंद्र भौमिक (23) पर शुक्रवार देर रात को नरसिंहदी इलाके में उस समय हमला किया गया जब वह दुकान का शटर बंद करके एक गैराज में सो रहा था। आरोपियों ने उस गैराज में पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिसमें चंचल सोया था। आग इतनी तेजी से फैली कि उसे बचने का मौका भी नहीं मिला और उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई।
कोमिला जिले के लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला था चंचल
चंचल भौमिक कोमिला जिले के लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला था। उसके पिता का नाम स्वर्गीय खोकोन चंद्र भौमिक और प्रमिता रानी भौमिक का बेटा है। पिता की मृत्यु के बाद, परिवार की पूरी जिम्मेदारी, उनकी बीमार मां, एक विकलांग बड़े भाई और एक छोटे भाई चंचल भौमिक पर आ गई थी। चंचल भौमिक नरसिंगदी पुलिस लाइन के पास मस्जिद मार्केट इलाके में रूबल मियां के गैरेज में छह साल से काम कर रहे थे। काम की वजह से वह नरसिंगदी में ही रहते थे।
चंचल की मौत होने तक मौके पर रुका रहा हत्यारा
स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चंचल ने शुक्रवार रात को बाकी दिनों की तरह काम खत्म किया और गैरेज में सो गया। उसी रात, गैरेज का शटर बंद करके एक व्यक्ति ने बाहर से पेट्रोल डाला और चंचल को मारने के इरादे से गैरेज में आग लगा दी। गैरेज के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आग लगने के बाद, पहले गैरेज के बाहर आग की लपटें उठीं और फिर तेजी से अंदर फैल गईं। आग लगाने वाला व्यक्ति तब तक इंतजार करता रहा जब तक चंचल जलकर मर नहीं गया। उसकी मौत पक्की करने के बाद, वह व्यक्ति वहां से चला गया।
चंचल भौमिक के परिवार का आरोप
स्थानीय लोगों ने आग देखकर फायर सर्विस को सूचना दी, जिसके बाद फायर सर्विस के कर्मचारी पहुंचे और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद, गैरेज के अंदर से चंचल भौमिक का जला हुआ शव बरामद किया गया। चंचल भौमिक के परिवार का आरोप है कि उसकी हत्या सोची-समझी साजिश के तहत की गई है। हालांकि, चंचल की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह सिर्फ एक मेहनतकश इंसान था। चंचल की हत्या से उसका पूरा आश्रित परिवार बेसहारा हो गया है।
ईमानदार और शांत स्वभाव का व्यक्ति था चंचल
गैरेज मालिक और स्थानीय लोगों से बात करने के बाद पता चला कि चंचल बहुत ईमानदार और शांत स्वभाव का व्यक्ति था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी या झगड़ा नहीं था। सुरक्षा कारणों से कई स्थानीय लोगों ने अपना नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि चंचल की हत्या के पीछे धार्मिक मकसद के अलावा और कोई कारण नहीं हो सकता है।
पूरे बांग्लादेश में हिंदू समुदाय में दहशत
देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंदुओं की हत्याओं की जो सिलसिला चल रहा है, उससे पता चलता है कि चंचल की हत्या भी उन घटनाओं से अलग नहीं है। दीपू चंद्र दास और खोकन चंद्र दास के बाद, चंचल भौमिक को जलाकर मार डालने की घटना से पूरे बांग्लादेश में हिंदू समुदाय में दहशत फैल गई है। अगर ऐसा ही चलता रहा, तो देश में कहीं भी किसी भी हिंदू को जलाकर मार डालना एक आम बात हो जाएगी।
ये भी पढ़ें : Bangladesh Breaking: ढाका में बीएनपी नेता अजीजुर रहमान मुसब्बिर की हत्या


