Bangladesh Breaking: ढाका में बीएनपी नेता अजीजुर रहमान मुसब्बिर की हत्या

0
381
Bangladesh Breaking
Bangladesh Breaking: ढाका में बीएनपी नेता अजीजुर रहमान मुसब्बिर की गोली मारकर हत्या, एक व्यक्ति गंभीर

Bangladesh Crime News, (आज समाज), ढाका: बांग्लादेश में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता अजीजुर रहमान मुसब्बिर (Azizur Rahman Musabbir) की हत्या किए जा ने का मामला सामने आया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रात वारदात राजधानी ढाका (Dhaka) स्थित बसुंधरा मार्केट (Bashundhara Market) के पीछे तेजतुरी बाजार (Tejturi Bazar) इलाके में बुधवार रात को हुई।

अज्ञात बंदूकधारियों ने निशाना बनाकर चलाईं गोलियां

अजीजुर रहमान बीएनपी की वॉलंटियर विंग ढाका सिटी नॉर्थ स्वेच्छासेवक दल के पूर्व महासचिव थे। उन्हें अज्ञात बंदूकधारियों ने उन्हें निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। फायरिंग में कारवां बाजार वैन एसोसिएशन के महासचिव अबू सूफियान मसूद भी घायल हो गए हैं। तेजगांव डिवीजन के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) फजलुल करीम ने अजीजुर रहमान की मौत की पुष्टि की।

मोटरसाइकिल से आए थे हत्यारे

एडीसी फजलुल करीम (Fazlul Karim) ने बताया कि बीती रात लगभग 800 बजे फार्मगेट पार करने के बाद कारवां बाजार में स्टार कबाब के सामने मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने दो लोगों कोगोलियां चलाईं। उनमें से अजीजुर रहमान की मौत हो गई और दूसरे व्यक्ति अबू सूफियान मसूद गंभीर तौर पर घायल हो गए। उन्हें ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अजीजुर रहमान को बीआरबी अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई।

मसूद को पेट के बाईं ओर लगी है गोली

रिपोर्ट्स के अनुसार, अजीजुर रहमान शाम को सुपर स्टार होटल के पास शरीयतपुर के कुछ निवासियों के साथ एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद, वह और मसूद पास की एक गली में चल रहे थे, तभी दो हमलावर उन पर गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल मसूद को बाद में ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में पुलिस कैंप के प्रभारी इंस्पेक्टर मोहम्मद फारूक ने बताया कि मसूद को पेट के बाईं ओर गोली लगी थी और उनका इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है।

कई बार गिरफ्तार हो चुके थे अजीजुर रहमान

परिवार के सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि अजीजुर रहमान ने अवामी लीग शासन के दौरान जेल में काफी समय बिताया था और राजनीतिक मामलों में उन्हें कई बार गिरफ्तार किया गया था। अजीजुर शरीयतपुर के रहने वाले, वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे और पश्चिम कारवां बाजार में गार्डन रोड पर अपने परिवार के साथ रहते थे। गोलीबारी के बाद, सोनारगांव चौराहे के पास एक ग्रुप ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें स्थानीय बीएनपी सदस्य शामिल थे। इस घटना ने 12 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं, क्योंकि हाल के हफ्तों में देश भर में राजनीतिक हिंसा में बढ़ोतरी की खबरें आ रही हैं।

ये भी पढ़ें : Bangladesh News: 40 वर्षीय हिंदू शरत चक्रवर्ती मणि की धारदार हथियारों से हत्या