नई दिल्ली. हरियाणा के हिसार की हुए महिला संतोष हत्याकांड काफी चर्चा में है. इसे लेकर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली. मॉडल टाउन स्थित आवास नंबर 100 में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया. हिसार CIA टीम की रायपुर रोड फाटक के पास आरोपियों से मुठभेड़ हो गई. इसमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक को गोली मारी गई.
मॉडल टाउन हत्याकांड में आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा. हिसार की CIA टीम ने आरोपियों की ताक लगाई और एक्शन लिया. इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों भावेश और जयेश को गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ में भावेश को गोली लगी जबकि दूसरा आरोपी जयेश बाइक से गिरकर घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि दोनों को इलाज को लिए हिसार के अस्पताल में भर्ती कराया है.
पुलिस को देखते ही फायरिंग करने लगे आरोपी
बुजुर्ग महिला संतोष की हत्या के मामले में जांच कर रही पुलिस को आरोपियों की जानकारी मिली थी. पुलिस की टीम रायपुर रोड फाटक के पास आरोपियों को पकड़ने पहुंची थी. जब पुलिस के आने की जानकारी आरोपियों को मिली तो उन्होंने भागने की कोशिश की. इसी दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की. जानकारी के मुातबिक इस मुठभेड़ के दौरान करीब चार से पांच राउंड गोलियां चली. फायरिंग के दौरान एक गोली पुलिस की गाड़ी में भी लगी.
मौके से 32 बोर का अवैध हथियार बरामद
पुलिस ने घटनास्थल से 32 बोर का एक अवैध हथियार बरामद किया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी भावेश के खिलाफ पहले से चार से पांच मामले दर्ज बताए जा रहे हैं. दोनों आरोपी राजगढ़ के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि इस हत्या के मामले में एक अन्य आरोपी सोनू अभी फरार है. पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की जांच जारी है.


