Bihar News: जमुई, समस्तीपुर के बाद अब बांका में लड़की से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, 3 आरोपियों की हुई पहचान

0
115
Bihar Mandar Hill Harassment, Mandar Hill Viral Video, Banka Harassment Case, Bihar Police Investigation, Mandar Hill Incident, Bihar Crime News, बांका मंदार हिल मामला, मंदार हिल वायरल वीडियो, बिहार छेड़छाड़ मामला, बांका पुलिस कार्रवाई
बिहार के बांका में एक लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

Bihar Harassment Case: बिहार के जमुई और समस्तीपुर में हाल ही में युवतियों से छेड़छाड़ के मामले सामने आए थे, जिसके बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे थे। अब एक ऐसा ही मामला बांका जिले से सामने आया है। बांका की मंदार हिल पर एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो 22 सितंबर को सोशल मीडिया सेल के जरिए व्हाट्सऐप पर मिला था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह घटना 3 जून की है। पुलिस ने मामले में तीन युवकों की पहचान की है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बिहार में पिछले एक सप्ताह में महिलाओं से छेड़छाड़ की यह तीसरी घटना है। पिछले दिनों में जमुई और समस्तीपुर से भी युवतियों के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ के वीडियो सामने आए थे। ऐसे में अब एक और मामला सामने के बाद कानून व्यवस्था फिर से सवालों के घेरे में है। इस मामले को लेकर विपक्षी दल भी सम्राट सरकार पर निशाना साध रहे हैं और महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने घटनाओं को गंभीर और शर्मनाक बताते हुए जवाबदेही तय करने की बात कही है। वहीं, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।

3 जून को मंदार हिल गई थी युवती

पुलिस के मुताबिक युवती 3 जून को अपने दो दोस्तों के साथ मंदार हिल गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। युवती और उसके साथियों को धमकाने का भी आरोप है। पुलिस ने वीडियो की जांच के बाद अब्दुल्लाह, नितीश कुमार राय और विकास कुमार की पहचान की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने युवती का हाथ पकड़ा और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।

दोस्त से ट्रांसफर कराए 1500 रुपये

पुलिस के अनुसार आरोपियों में शामिल अब्दुल्लाह ने युवती के एक दोस्त से ₹1,500 ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। इसके बाद युवती और उसके साथियों को वहां से जाने दिया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम मंदार हिल पहुंची और वीडियो में दिख रहे स्थान की पुष्टि की। स्थानीय दुकानदारों और अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई। बौंसी थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और युवती की पहचान उजागर करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की है।

पिछले एक सप्ताह में ऐसा तीसरा मामला

बांका की घटना पिछले एक सप्ताह में बिहार में सामने आया ऐसा तीसरा मामला है, जिसमें युवती के साथ बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जमुई में 19 सितंबर को एक किशोर लड़के और लड़की को युवकों के एक समूह ने रोका और उनके साथ बदसलूकी की। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और मामले में पांच लोगों को पकड़ा, जिनमें तीन नाबालिग बताए गए हैं। इसके बाद समस्तीपुर में भी एक युवती के साथ अभद्रता का वीडियो सामने आया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

  • TAGS
  • [post_tags]