Sports News : जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर

0
90
Sports News : जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर
Sports News : जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे की बिजनेसमैन फैमिली में हुई सगाई

Sports News (आज समाज), खेल डेस्क : भारत में क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पूरी दुनिया उनके खेल के लिए पहचानती है। तेंदुलकर क्रिकेट में जितने ज्यादा हिट थे उतना ही ज्यादा उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर अभी तक इसमें फ्लॉप साबित हुए हैं। हालांकि इस सबके बीच अर्जुन तेंदुलकर ने जीवन में एक नई पारी की शुरुआत करने का फैसला लिया है। जिससे उनका परिवार बहुत खुश है। दरअसल बीते दिन अर्जुन तेंदुलकर की बिजनेसमैन फैमिली की बेटी सानिया चंडोक के साथ सगाई हो गई।

दोनों परिवारों ने अभी नहीं किया सार्वजनिक

बताया जा रहा है कि दोनों परिवार इस रिश्ते से बहुत खुश हैं और जल्द ही दोनों की शादी की घोषणा भी की जा सकती है। हालांकि तेंदुलकर परिवार और घई परिवार ने इंगेजमेंट की खबरों को कन्फर्म नहीं किया है। सानिया जहां डायरेक्टर, उस कंपनी के बारे में जानिए घई परिवार के बिजनेस की तुलना में मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी एक छोटा वेंचर है। इसकी 2022 में महज एक लाख रुपए की पूंजी से शुरूआत हुई थी। मिस्टर पॉज एक पेट-केयर स्पा और स्टोर है जो मुंबई में स्थित है।

क्रिकेट में कुछ खास नहीं कर पाए अर्जुन

अर्जुन तेंदुलकर ने अपने पिता की तरह ही क्रिकेट में नाम कमाने की कोशिश की लेकिन वे अपने इस लक्ष्य में अभी तक कामयाब नहीं हो सके हैं। आपको बता दें कि पिता के विपरीत अर्जुन ने गेंदबाजी में नाम कमाने की कोशिश की। अर्जुन तेंदुलकर बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं। 2018 में भारतीय अंडर-19 टीम से खेले अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई अंडर-16, अंडर-19 व अंडर-23 टीमों के लिए खेला। उन्होंने 2018 में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम से डेब्यू किया। डोमेस्टिक क्रिकेट में अर्जुन ने मुंबई के लिए खेलते हुए 2020 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू किया।

दो बार मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइज पर खरीदा

इसके बाद 2021 में उन्हें आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने खरीदा, हालांकि डेब्यू का मौका 2023 में मिला। आईपीएल के बीते सीजन में भी अर्जुन अनसोल्ड खिलाड़ी थे बाद में उन्हें मुंबई ने 20 लाख रुपए के बेस प्राइज पर खरीदा। अभी तक अर्जुन क्रिकेट के किसी भी फॉरमेट में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। अर्जुन ने बाद में गोवा की रणजी टीम से भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला, जहां उन्होंने अपने पहले ही मैच में शतक लगाया।