Covid Updates: देश में कोरोना के मामले 6800 पार, केरल में सबसे ज्यादा 2053

0
125
Covid Updates
Covid Updates: देश में कोरोना के मामले 6800 पार, केरल में सबसे ज्यादा 2053
  • केरल, दिल्ली और झारखंड में तीन मौतें, अब तक कुल 68

Today Corona Cases,(आज समाज), नई दिल्ली: देश में कोरोना के मामले 6800 के पार पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर आज सुबह आठ बजे तक दी गई जानकारी के अनुसार भारत  में कोविड-19 के कुल एक्टिव c संख्या 6815 हो गई है जिनमें से केरल में सबसे ज्यादा हैं। यहां कोरोना केसों की संख्या 2000 से ज्यादा हो गई है।

324 नए केस सामने आए

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक आज सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों में 324 नए केस सामने आए जिसके बाद देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 6815 हो गई। केरल, दिल्ली और झारखंड में इस दौरान तीन मौतें हुई हैं। इसके बाद देश में जनवरी-2025 से कोरोना के कारण कुल मौतों की संख्या 68 हो गई। वहीं 96 वहीं वृद्धि के साथ केरल में कोरोना वायरस के मामले 2053 तक पहुंच गए हैं।

इन रोगों से पीड़ित थे तीन लोग

केरल में, मधुमेह, हृदय और गुर्दे की बीमारी और हाल ही में कूल्हे की सर्जरी सहित कई बीमारियों से पीड़ित 79 वर्षीय व्यक्ति की कोविड-19 निमोनिया और कई अंगों की विफलता के कारण मृत्यु हो गई। दिल्ली में, पुरानी हृदय और गुर्दे की बीमारियों से पीड़ित 90 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई, जिसमें संयोगवश कोविड-19 का पता चला। झारखंड में गंभीर फेफड़ों के संक्रमण, सेप्टिक शॉक, उच्च रक्तचाप और थायरॉयड की समस्या से पीड़ित 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है।

गुजरात कोविड के मामले 1000 पार

गुजरात में 30 मई से कोविड-19 मामलों में लगातार और तेज़ वृद्धि देखी गई है। हर रोज़ 100 से ज़्यादा मामले सामने आ रहे हैं। 10 जून को 129 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे राज्य में कुल सक्रिय पॉजिटिव मामलों की संख्या 1109 हो गई। अब तक 2 मौतों के साथ यह दूसरा सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्य बन गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, कोविड-19 के वेरिएंट NB.1.81. और LF.7 अत्यधिक संक्रामक हैं और तटीय क्षेत्रों को प्रभावित करने की अधिक संभावना है।

यह भी पढ़ें: Covid-19: देश में कोरोना वायरस के मामले 6000 पार, केरल में सबसे ज्यादा 1950 केस