Covid Update 22 April 2023: कोविड-19 के 12,193 नए मामले, 42 मरीजों की मौत

0
248
Covid Update 22 April 2023
देश में कोविड-19 के 12,193 केस, 42 मरीजों की मौत

Aaj Samaj (आज समाज), Covid Update 22 April 2023, नई दिल्ली: देश में एक दिन बाद फिर वैश्विक महामारी कोविड-19 के नए मामले बढ़ गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार आज सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के कुल 12,193 मामले दर्ज किए और इस दौरान 42 कोविड मरीजों की मौत हो गई। कल यानी 21 अप्रैल को कुल 11,692 नए मामले सामने आए थे।

  • दैनिक सकारात्मकता दर – 6.17 फीसदी
  • साप्ताहिक सकारात्मकता दर- 5.29 फीसदी
  • रिकवरी दर- 98.66 फीसदी
  • मृत्यु दर- 1.18 फीसदी
  • एक्टिव केस- 0.15 फीसदी

सक्रिय मामले 67 हजार पार

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सक्रिय यानी अस्पतालोंं में उपचाराधीन मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में सक्रिय मामले अब बढ़कर 67,556 हो गए हैं। 21 अप्रैल को सक्रिय मरीज 66,170 थे। 24 घंटे में कोरोना से 10,765 मरीज रिकवर हुए हैं। इसके बाद महामारी की शुरुआत से अब तक भारत में 4 करोड़ 42 लाख 83 हजार 21 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh Accident: अस्थियां विसर्जन करने जा रहे परिवार के 3 लोगों की हादसे में मौत

यह भी पढ़ें : Political Analysts On INLD Padyatra: इनेलो के लिए पदयात्रा के जरिये आसान डगर नहीं खोई विरासत फिर हासिल करना

यह भी पढ़ें : Abhay Chautala ने कार्यकर्ताओं को दिया नया मंत्र, राम राम के साथ कहो परिवर्तन करो, परिवर्तन करो

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE