Covid 2 April 2023 Update: कोरोना के नए मामले 3800 से पार, एक्टिव 1800 से ज्यादा

0
212
Covid 2 April 2023 Update
कोरोना के नए मामले 3500 से पार, एक्टिव 1800 से ज्यादा

Covid 2 April 2023 Update: एक दिन की राहत के बाद फिर देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 3 हजार से पार चले गए और ताजा रिपोर्ट के अनुसार जल्द कोरोना के दैनिक केस 4000 पहुंच सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय रविवार सुबह आठ बजे तक अपडेट की गई जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों में भारत में 3824 नए कोरोना केस सामने आए और कोरोना से इस दौरान पांच लोगों की मौत हो गई।

  • आज केस कल के मुकाबले 28 फीसदी ज्यादा
  • कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी

कल सामने आए थे 2994 नए केस

पिछले कुछ दिन से दैनिक कोविड केस 3000 से ज्यादा सामने आ रहे थे लेकिन कल सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटोें में 2994 दर्ज किए गए थे। भारत में कोविड से ताजा पांच मौतों के साथ महामारी की शुरुआत से इससे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,30,881 हो गई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

एक्टिव मरीजों की संख्या 18,389

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार को सामने आए कोरोना के मामले (3824) एक अप्रैल के मुकाबले 28 फीसदी ज्यादा हैं। 3824 नए मामलों के बाद देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 18,389 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक महामारी की शुरुआत से देश में कोविड से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4.47 करोड़ (4,47,22,605) हो गया है।

जानिए क्या है रिकवरी व मृत्यु दर

दिल्ली, हरियाणा, केरल और राजस्थान से 24 घंटों में एक-एक मौत की सूचना है। एक मौत की केरल ने पुष्टि की है।  मंत्रालय मंत्रालय के अनुसार, देश में एक्टिव केस कुल मामलों का 0.04 फीसद है। राष्ट्रीय कोविड-19 रिकवरी रेट 98.77 प्रतिशत दर्ज की गई। डेली पाजिटिवीटी दर 2.87 प्रतिशत और साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 2.24 प्रतिशत दर्ज की गई है।  बीमारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,73,335 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। भारत की कोविड-19 टैली के अनुसार पिछले साल 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था।

यह भी पढ़ें : Weather 2 April 2023 Update: उत्तर पश्चिम भारत में कल से बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का अनुमान, कई राज्यों में इस महीने से लू के आसार

 

SHARE