Weather 2 April 2023 Update: उत्तर पश्चिम भारत में कल से बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का अनुमान, कई राज्यों में इस महीने से लू के आसार

0
202
Weather 2 April 2023 Update
उत्तर पश्चिम भारत में कल बारिश ओलावृष्टि और आंधी का अनुमान, कई राज्यों में इस महीने से लू के आसार

आज समाज डिजिटल, Weather 2 April 2023 Update: उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में हो रही बेमौसम से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। इसी के साथ अगले कुछ दिन में देश के कुछ राज्यों में गर्मी बढ़ने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 3-4 अप्रैल को फिर पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इसके असर से उत्तर पश्चिम भारत में तीन और चार अप्रैल यानी कल और परसों बारिश, ओलावृष्टि और आंधी चलने का अनुमान है। इसी के साथ कई जगह बिजली गिरने की भी संभावना है।

  • अगले हफ्ते भीषण गर्मी का अलर्ट, तापमान 40 डिग्री
  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में हीटवेव भी कम दिन रहेगी

अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा, कई जगह लू

आईएमडी ने बताया कि फरवरी में रिकार्ड गर्मी के बाद मार्च के अंतिम पखवाड़े में हुई बारिश से अभी मौसम ठंडा है, लेकिन कुछ ही दिन में धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा। उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के ज्यादातर इलाकों में अप्रैल से जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। अप्रैल के दूसरे हफ्ते के अंत तक अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। उत्तर-पश्चिम, मध्य व पूर्वी राज्यों में लू भी खूब चलेगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहेगा और हीटवेव भी कम दिन रहेगी। पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : WHO Alert India On Corona: 28 दिन में भारत में मौतों में 114% से ज्यादा का उछाल

इन राज्यों में अप्रैल में सामान्य से अधिक लू चलेगी

जब मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में 37 डिग्री और पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाए तो माना जाता है कि लू चल रही है। इस बार लू वाले दिनों की संख्या अधिक रहने की संभावना है। आईएमडी महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक, हरियाणा व पंजाब के अलावा यूपी, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में इस बार अप्रैल में सामान्य से अधिक दिन लू चलेगी। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर लू चलती है।

121 वर्ष में तीसरा सबसे सूखा मार्च महीना, फरवरी सबसे गर्म

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल फरवरी वर्ष 1901 के बाद सबसे अधिक गर्म रहा। वहीं, मार्च में सात बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय के कारण 37.6 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य (29.9 एमएम) से अधिक है, जबकि पिछले वर्ष 2022 में मार्च सबसे गर्म व 121 वर्ष में तीसरा सबसे सूखा मार्च महीना था।

अप्रैल में इस बार सामान्य बारिश होने की उम्मीद

मौसम विभाग का कहना है कि इस बार अप्रैल में सामान्य बारिश होने की उम्मीद है। अप्रैल में सामान्य तौर पर देशभर में 39.2 मिलीमीटर बारिश होती है। उत्तर-पश्चिम, मध्य और प्रायद्वीपीय क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है, जबकि पूर्व व उत्तर-पूर्व भारत में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल में कल हुई बर्फबारी,  मार्च में असामान्य रूप से 7 पश्चिमी विक्षोभों आए

हिमाचल के किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, सिरमौर और चंबा जिलों के पहाड़ों पर शनिवार को भी बर्फ गिरी। वहीं पंजाब और हरियाणा में लगातार शनिवार को हुई बारिश से एक अप्रैल कूल रहा। इससे अधिकतम तापमान में 8 से 12 डिग्री तक की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। मार्च में असामान्य रूप से 7 पश्चिमी विक्षोभों ने दस्तक दी। इनमें 5 बेहद सक्रिय रहे। इससे मार्च में सामान्य की तुलना में 26 फीसदी अधिक बारिश हुई। देश के 100 मौसम स्टेशन में भारी बारिश यानी 64.5 मिमी से 115.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें :  Salim Durrani: नहीं रहे टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी

SHARE