यूक्रेन में 62 छात्रों के घर पहुंचे निगम अधिकारी, बढ़ाया हौंसला Corporation Officials Reached The Students’ House

0
364
Corporation Officials Reached The Students' House
Corporation Officials Reached The Students' House

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर:
Corporation Officials Reached The Students’ House : रूस के साथ हुए युद्ध के बाद यूक्रेन में फंसे छात्रों को सुरक्षित लाने के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसी को लेकर नगर निगम के अधिकारी ट्विनसिटी के यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों व अन्य नागरिकों के परिजनों को घर-घर जाकर मिले। इस दौरान निगम अधिकारी नगर निगम क्षेत्र से यूक्रेन गए 62 छात्रों के परिवारों से मिलकर उनके बच्चों के बारे में जानकारी ली।

Read Also : ग्राम सचिवालय में आधार का काम आज से Aadhar Work In Village Secretariat

62 में से 21 विद्यार्थी सकुशल लौटे (Corporation Officials Reached The Students’ House)

रिपोर्ट के अनुसार 62 छात्रों में से 21 विद्यार्थी सकुशल लौट चुके है। जबकि बाकी यूक्रेन व आसपास के देशों में सकुशल है। निगम अधिकारियों ने छात्रों के परिजनों का हौंसला बढ़ाया और उन्हें आश्वासन दिया कि प्रशासन उनके बच्चों को यूक्रेन से वापस लाने के हर संभव प्रयास कर रहा है। (Corporation Officials Reached The Students’ House) जल्द ही उनके बच्चे सकुशल घर वापस आ जाएंगे। उल्लेखनीय है कि रूस के साथ हुए युद्ध के बाद यूक्रेन में व्यवसायिक व शैक्षणिक कार्यों के लिए गए काफी संख्या में भारतीय नागरिक वहां फंसे हुए है।

डीसी और निगमायुक्त पहुंचे छात्रों के घर(Corporation Officials Reached The Students’ House)

ट्विनसिटी से भी लगभग 62 लोग यूक्रेन गए थे। रूस के साथ हुए युद्ध के बाद यूक्रेन गए नागरिकों के परिजनों को उनकी सुरक्षा की चिंता सताने लगी। जिसके बाद उपायुक्त पार्थ गुप्ता व निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने निगम अधिकारियों को निगम क्षेत्र से यूक्रेन गए नागरिकों के घर-घर जाकर परिजनों का हौंसला बढ़ाने के निर्देश दिए।

इन अधिकारियों की लगी ड्यूटी (Latest Yamunanagar News)

इसके बाद उप निगम आयुक्त अशोक कुमार व कार्यकारी अधिकारी सुशील भुक्कल ने निगम अभियंता वरूण शर्मा, निगम अभियंता दीपक सुखीजा, सहायक हरीश शर्मा, निगम अभियंता पंकज ढांडा, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन, मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चौपड़ा,कनिष्ठ अभियंता विकास सभरवाल, कनिष्ठ अभियंता पंकज कांबोज, कनिष्ठ अभियंता पंकज शर्मा, कनिष्ठ अभियंता अरविंद कुमार व कनिष्ठ अभियंता अभिषेक की ड्यूटी लगाई।

रोमानिया और पोलैंड शेल्टर में सुरक्षित हैं छात्र (Corporation Officials Reached The Students’ House)

निगम अधिकारियों ने बताया कि परिजनों से बातचीत के दौरान पता चला कि यूक्रेन गए छात्रा नेहा, चिराग सबलोक, अनुकृति कांबोज, तुषार सिंह, सौरभ मेहता, हरसिमरन, मुकुल सांगवान, गुनिका ढल, प्रियंका, मनप्रीत, करीना, रमनप्रीत कौर, प्रियंका गोयल, रोहित मित्तल, कशिश, नव्या, मुद्रिका शर्मा, प्रियंका, दमनप्रीत कौर, मानसी शर्मा व प्रथम सकुशल अपने घर पहुंच गए है।

इनके अलावा हरसिमरन कौर, गर्ग रिक्षिता, हरप्रीत सिंह, रोहित मित्तल, हरप्रीत, जागृति ढींगरा, अनुराग चौहान, ध्रुव गुप्ता, मुस्कान अंसल, नंदिनी, साहिल सिंगला, पूजा यादव, करण यादव, परनव, हार्दिक सोबती, विंकल, अदिति धीमान, यनिका त्यागी, ?प्रियांशी, कार्तिक, फबिया सरवर, दीक्षा, पर्व कुमार, परमिंद्र सिंह, रोबिन ठाकुर, सोनम, प्रीति, अदिती त्यागी, याचिका, माधव चंद, राजकुमार, राव सीमार अली, राजकुमार, तवलीन कौर, सुखविंद्र सिंह, परम चौधरी, सुमित राणा व कोमलप्रीत यूक्रेन शेल्टर, रोमानिया व पोलेंड में सुरक्षित है। यूक्रेन में फंसे सभी छात्र व नागरिक परिजनों के संपर्क में है।

Read Also : एमडीयू में संस्कृत के विद्यार्थियों के लिए व्याख्यान Lecture For Sanskrit Students In MDU

Read Also :  यूक्रेन से लौटे छात्र से घर जाकर मिले एसडीएम, सरकार के प्रयासों को छात्र ने सराहा Mahendragarh’s Deepak Reached Safely

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE