देशभर में कोरोना की संख्या में आई गिरावट Corona Update Today 3 March 2022

0
518
Corona Update Today 3 March 2022
Corona Update Today 3 March 2022

Corona Update Today 3 March 2022

आज समाज डिजिटल, अम्बाला :

Corona Update Today 3 March 2022 : कोरोना की तीसरी लहर जाने ही वाली है। देशभर में कोरोना के केस लगातार कम होते जा रह है जो की एक अच्छी बात है। रोजाना मिलने वाले संक्रमितों की तुलना में आज फिर इस संख्या में गिरावट आई है। बीते 24 घंटे में देश में कोविड के 6 हज़ार 561 नए केस सामने आए हैं। हालांकि कोरोना से मरने वालो की संख्या में भी गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में 142 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोविड-19 से ठीक होने की दर में और सुधर आया है जिसके बाद अब देश में 98.60 रिकवरी रेट पहुंच गया है।

देश में इतने एक्टिव केस

Corona Update Today 3 March 2022
Corona Update Today 3 March 2022

कल यानी बुधवार की बात करे तो कोरोना के 7 हज़ार 554 नए केस सामने आए थे जबकि मंगलवार को 6 हज़ार 915 नए मामले मिले थे। दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। वहीं भारत में अब कोरोना के कुल 77,152 एक्टिव केस ही रह गए हैं। कोरोना से अब तक 5,14,389 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Corona Update Today 3 March 2022

Also Read : मुंबई एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क स्थापित करेगी हरियाणा सरकार
SHARE