31 वर्षीय महिला और 62 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, होम आइसोलेट किया
Gurugram News (आज समाज) गुरुग्राम: हरियाणा में एक बार फिर से कोरोना की एंट्री हो गई है।। फरीदाबाद के बाद अब गुरुग्राम में दो मरीज कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। 2 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। दोनों मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इनमें एक 31 वर्षीय महिला और एक 62 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। इन्हें एक सप्ताह से बुखार चल रहा है।
हालांकि दोनों मरीजों को की हालत स्थिर बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनकी जांच शुरू कर दी गई है ताकि वायरस के प्रसार को रोका जा सके। वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि मौसम में बदलाव और यात्रा के कारण वायरस के प्रसार का खतरा बढ़ सकता है।
मुंबई घूमकर आई थी महिला, कोविड जैसे लक्षण दिखाई देने पर करवाई जांच
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 31 वर्षीय महिला हाल ही में मुंबई से यात्रा करके लौटी थी। उन्हें बुखार और कोविड जैसे लक्षण दिखाई देने पर जांच करवाई गई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला को बुखार नहीं टूट रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने उसके सैंपल जांच के लिए भेजें थे। सैंपल रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव मिली। वहीं सेक्टर 70 में रहने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग की कोई हालिया यात्रा इतिहास नहीं मिला है। बुजुर्ग को भी बुखार और अन्य लक्षणों के आधार पर टेस्ट किया गया, जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए।
यह भी पढ़ें : हरियाणा में 26 व 27 जुलाई को होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा
यह भी पढ़ें : हरियाणा को आज से मिलेगा 10300 क्यूसेक पानी