98 दिनों से धरने पर बैठे दिव्यांगों के समर्थन में आए कांग्रेसी,मांगे पूरी करें सरकार

0
198

दिव्यांग 5 जुलाई से प्रतिदिन 5 दिव्यांग बैठे है आमरण अनशन पर

आज समाज डिजिटल,करनाल:

पिछले 98 दिनों से मांगों को लेकर धरने पर बैठे दिव्यांगों के समर्थन में कांग्रेसी कार्यकर्ता उतर आए। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक तरलोचन सिंह के नेतृत्व में दिव्यांगों की मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। स. तरलोचन सिंह ने सरकार पर बरसते हुए कहा कि सरकार दिव्यांगों पर अत्याचार करने से बाज आए, सरकार को दिव्यांगों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए। अगर सरकार दिव्यांगों की मांगों को पूरा नहीं करती तो कांग्रेसजन आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। कांग्रेस के 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर अपना समर्थन दिया है, कांग्रेस हर पीडि़त के साथ खड़ी हैं। बता दे कि सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय समक्ष हरियाणा विकलांग संयुक्त मोर्चा और विकलांग कल्याण अधिकार समिति के बैनर तले दिव्यांग मांगों को लेकर धरना व आमरण अनशन पर बैठे हुए है।

दिव्यांग भगवान का रूप:  त्रिलोचन सिंह

 

कांग्रेस पार्टी के जिला संयोजक स. त्रिलोचन सिंह ने कहा कि पिछले 98 दिनों से दिव्यांग धरने पर बैठे है। सरकार को दिव्यांगों के साथ बातचीत करके उनकी मांगों को पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये दिव्यांग भगवान का रूप है। उनकी भी मांगे पूरी नहीं की जा रही। प्रदेश में भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार से हर वर्ग दुखी है। उप मुख्यमंत्री को यह सोचना चाहिए की उनके दादा जी भी तो दिव्यांग है, कम से अपने दादा को ध्यान में रखकर ही इन दिव्यांगों की मांगों को पूरा करने में सरकार पर दबाव बनाते। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में  कांग्रेस पार्टी द्वारा दिव्यांगां की  मांगों  मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा दिव्यांग जब उन्हें बुलाएंगे पूरी कांग्रेस पार्टी उनकी एक आवाज पर उनके साथ खड़ी मिलेंगी।

दिव्यांगों ने सरकार को चेताया.. मांगे पूरी करें

प्रधान चरण सिंह संधू ने कहा कि दिव्यांगों को धरने  98 दिन हो चुके है और 5 जुलाई से पांच दिव्यांगजन आमरण अनशन कर रहे है। मांगों को लेकर कई बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दे चुके है, लेकिन उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। दिव्यांगों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो प्रदेश भर में होगा आंदोलन।

6 साल से दिव्यांगजन कर रहे मांगों को लेकर संघर्ष

प्रवक्ता प्रवीण कुमार ने बताया कहा कि प्रदेश में 20 लाख से ज्यादा दिव्यांगजनों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार कई बार आश्वासन दे चुकी है। हरियाणा विकलांग संयुक्त मोर्चा और विकलांग कल्याण अधिकारी समिति के बैनर तले मांगों को लेकर दिव्यांग समाज धरना दे रहा है। छह साल से दिव्यांगजन संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। दिव्यांगों ने कहा कि यदि उनकी विभिन्न मांगों को पूरा नहीं किया गया तो पूरे प्रदेशभर में दिव्यांग समाज सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगा।

 

ये भी पढ़ें : कार्तिकेय शर्मा की जीत को लेकर समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

ये भी पढ़ें : खुल गया प्रगति मैदान सुरंग, पीएम मोदी ने किया टनल और अंडरपास का उद्घाटन

SHARE