Congress District Convenor Trilochan Singh सरकार नम्बरदार प्रणाली को समाप्त करने के निर्णय पर पुनर्विचार करे : त्रिलोचन

0
755
Congress District Convenor Trilochan Singh

Congress District Convenor Trilochan Singh

प्रवीण वालिया, करनाल: 

Congress District Convenor Trilochan Singh कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने हरियाणा सरकार द्वारा नम्बरदार प्रणाली को समाप्त करने के लिये जारी किए आदेश को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि हजारों साल से चली आ रही नम्बरदार प्रणाली राजस्व तंत्र की रीढ़ रही है। इसे समाप्त करने से राजस्व कार्यो में पारदर्शिता कम होगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने नए नम्बरदारों की नियुक्ति पर रोक लगाकर जन विरोधी काम किया है। नम्बरदार गांव गांव में लोगो की पहचान का जरिया बनने के साथ  सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाते हैं।

Also Read : SC Society Will No Longer Tolerate Atrocities अब नहीं सहेगा एससी समाज अत्याचार, खाप करेगी सहायता : तंवर

कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह मीडिया से चर्चा कर रहे थे।इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह नम्बरदार,जरनैल सिंह नम्बरदार,रामस्वरूप नम्बरदार सुमेर नम्बरदार,प्रेम नम्बरदार,राजपाल नम्बरदार ने भी जानकारी दी। (Congress District Convenor Trilochan Singh) उन्होंने कहा कि सरकार को अपने निर्णय पर फिर से विचार करना चाहिये।उन्होंने कहा कि नम्बरदार के कारण लाखो लोगो को रोजगार मिल रहा है। सरकार के इस निर्णय से उन लोगों का रोजगार समाप्त हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि नम्बरदार समाज का महत्वपूर्ण अंग होता है। इसके बिना समाज की पूर्णता की कल्पना करना बेमानी है। उन्होंने बताया कि आज भी नम्बरदार लोगो की पहचान का सशक्त माध्यम है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से नम्बरदार प्रणाली  समाप्त करने के निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नम्बरदारों के साथ है। (Congress District Convenor Trilochan Singh)

 

Also Read : Lic Ipo in Next Quarter मौजूदा वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में ही आएगा LIC का IPO , ट्वीट कर दी जानकारी

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE