गुरदासपुर: कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई के विरोध में साइकिल रैली

0
313

गगन बावा, गुरदासपुर:
जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रोशन जोसफ की अगुवाई में डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों के विरोध में वर्करों ने रोष प्रदर्शन किया। कांग्रेस कमेटी के नेता व वर्करों ने कांग्रेस भवन से साइकिल रैली निकाली। पंजाब प्रदेश कमेटी मेंबर अनु गंडोत्रा, जिला महिला कांग्रेस प्रधान अमनदीप कौर रंधावा, जिला सीनियर उपाध्यक्ष बलदेव सिंह बंदशा और सिटी प्रधान दर्शन महाजन ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम वस्तुओं व रसोई गैस के रेट बढ़ाकर आम जनता का जीवन दुभर कर दिया है।

वस्तुओं की बढ़ी कीमतों के चलते आम आदमी का बजट गड़बड़ा गया है। ऐसी स्थिति में घर चलाना मुश्किल हो गया है। जिला प्रधान जोसफ ने कहां कि पेट्रोलियम वस्तुओं के दाम बढ़ाकर केंद्र सरकार ने इसे आमदन का स्त्रोत बना रखा है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने पेट्रोयिलम सहित रसोई गैस जैसी अन्य जरुरी वस्तुओं के दाम कम करने की मांग की। इस मौके पर सुभाष मान, तेजिंदर सिंह, गुरविंदर लाल, वरिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, सुरिंदर, वारिस, धर्मपाल, सुरजीत सिंह, पंकज महाजन, दीपक सोनी, ओंकार नाथ, मोहन लाल, पंकज शर्मा, सिमरनजीत सिंह आदि मौजूद थे।

SHARE