आमजन को नहीं लगाने पड़ते सरकारी कार्यालयों के चक्कर : राज्यमंत्री कमलेश ढांडा

0
252
common-people-will-not-have-to-make-rounds-of-government-offices

मनोज वर्मा, कैथल:

महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार को आगे बढ़ाते हुए आमजन को सरकार के साथ जुडक़र जनसेवा करने में भागीदारी बढ़ा रही है। सरकार-आमजन का बेहतर समन्वय होने से प्रत्येक जरूरतमंद नागरिक तक अंत्योदय योजनाओं का लाभ पहुंचना सुनिश्चित होगा। सोमवार को अपने कैंप कार्यालय में आमजन की समस्याएं सुनते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने अधिकारियों को निवारण के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंत्योदय विचारधारा के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय चाहते थे कि समाज के अंतिम छोर पर अंतिम पंक्ति में मौजूद जरूरतमंद व्यक्ति का उत्थान हो, तभी जाकर राष्ट्र और समाज प्रगति करेगा।

आम जन को 550 के करीब सेवाओं और योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है अटल सेवा केंद्र से

इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जहां योजनाओं के सरल व प्रभावी तरीके से लागू करने पर जोर दिया जा रहा है, वहीं आमजन को भी जनसेवा में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते, अपितु 550 के करीब सेवाओं और योजनाओं का लाभ वह अपने नजदीकी अटल सेवा केंद्र के माध्यम से उठा रहे हैं। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार द्वारा वॉलेंटियर पोर्टल समर्पण शुरू किया गया है, जिसमें इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से सरकार के साथ जुडक़र अपनी सेवाएं दे सकता है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां समाज के उत्थान के लिए प्रयास अधिक होते हैं, वहां स्वस्थ समाज विकसित होता है। इस दिशा में सामाजिक, धार्मिक संगठनों के साथ-साथ विभिन्न वर्गों से जुडे नागरिक खुद को जोड सकते हैं। उन्होंने आमजन द्वारा रखी गई मूलभूत सुविधाओं की मांग को तुरंत संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए उनके निवारण के आदेश दिए।

SHARE