Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सैनी ने योग मैराथन को दिखाई झंडी

0
80
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सैनी ने योग मैराथन को दिखाई झंडी
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सैनी ने योग मैराथन को दिखाई झंडी

मैराथन में हिस्सा ले रहे युवाओं पर सीएम ने बरसाए फूल
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने आज सुबह कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय योग मैराथन को झंडी दिखाई। इस मैराथन में भाग लेने वाले युवाओं पर सीएम सैनी ने खुद फूल बरसाकर उनका अभिवादन किया। मैराथन ब्रह्मसरोवर के दक्षिणी गेट से शुरू होकर सब्जी मंडी चौक, रेलवे रोड, पंजाबी धर्मशाला से होते हुए पुरुषोत्तमपुरा बाग में संपन्न हुई। मैराथन में हजारों युवा योग युक्त नशा मुक्त हरियाणा का संदेश लेकर दौड़े। इस मौके पर सीएम सैनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 6 दिन पहले योग मैराथन का आयोजन किया गया।

21 जून को राज्य स्तर पर होने वाले योग पर्व में लाखों लोग एकसाथ योग करने पहुंचेंगे। वहीं सीएम नायब सैनी ने रणदीप सुरजेवाला के प्रदेश कानून व्यवस्था खराब होने के बयान पर पलटवार किया। कहा कि ठेकेदार हत्याकांड में पुलिस कार्रवाई कर रही हैं। जो लोग कानून पर सवाल उठा रहे हैं, उनको पता होना चाहिए उनकी सरकार में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति थी। देश जानता है। हमारी सरकार कानून व्यवस्था पर स्टैंड ले रही है।

10 हजार टी-शर्ट बांटी

मैराथन में हिस्सा लेने वालों के लिए पानी, प्राथमिक चिकित्सा और रूट पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई थी। मैराथन से पहले 10 हजार टी-शर्ट पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर वितरित की गई। इसके अलावा ब्रह्मसरोवर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया।

यह भी पढ़ें : हरियाणा के 5 जिलों में हुई बारिश

यह भी पढ़ें : हरियाणा में 5600 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती रद्द