बेटा भगवंत बना सीएम, मन्नत पूरी होने पर मां ने चिंतपूर्णी टेका माता CM Mother Reached At Chintpurni

0
299
मन्नत हुई पूरी! बेटा भगवंत मान बना सीएम तो मां ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा
मन्नत हुई पूरी! बेटा भगवंत मान बना सीएम तो मां ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा

आज समाज डिजिटल, ऊना:
CM Mother Reached At Chintpurni: देश ही नहीं बल्कि विश्व विख्यात धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में बुधवार सुबह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की माता हरपाल कौर पहुंची। भगंवत मान की माता हरपाल कौर ने मां चिंतपूर्णी की पावन पिंडी के दर्शन किए और पुजारियों ने विधिवत तरीके से मां के दरबार में हाजिरी लगाई।

सिरोपा देकर किया सम्मानित CM Mother Reached At Chintpurni

माथा टेकने के बाद बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र छिंदा, राजन कालिया ने फोटो और सिरोपे देकर सम्मानित किया। पंजाब में चुनाव से पहले भी भगवंत मान की मां ने चिंतपूर्णी दरबार में हाजिरी लगाई थी। मान के मुख्यमंत्री बनने के लिए अरदास की थी। अब जब भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बन गए हैं तो उनकी मां बीबी हरपाल कौर मन्नत पूरी होने पर दरबार में माथा टेकने गई थीं।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं हिमाचल CM Mother Reached At Chintpurni

हिमाचल के शक्तिपीठों में हर साल बड़ी संख्या में पंजाब से श्रद्धालु आते हैं। मौजूद समय में नवरात्र चल रहे हैं और इस कारण बड़ी संख्या में लोग मंदिरों में पहुंच रहे हैं। चुनाव के दौरान पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कांगड़ा के बनखंडी में मां बागलामुखी के दरबार में एक माह में 3 झ्रचार बार हाजिरी लगाई थी। हालांकि, वह चुनाव नहीं जीत पाए थे। दो सीटों पर उन्हें हार मिली थी।

Read Also : कांग्रेसी विधायक बोले- आम आदमी पार्टी लालच देकर कर रही संपर्क Anirudh Singh Targeted AAP

SHARE