चंडीगढ़ पर हरियाणा का हक था, हक है और हमेशा रहेगा : सी.एम. मनोहरलाल: CM Manohar Lal

0
340

प्रवीण वालिया/इशिका ठाकुर, करनाल :

CM Manohar Lal: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चंडीगढ़ पर हरियाणा का हक था, हक है और हमेशा रहेगा। हम इस मुददे पर मजबूती से खडे है और प्रदेश की जनता भी हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार को अभी थोडा समय ही हुआ है, लेकिन उन्होंने यह विवादित मुददा छेड दिया है जो सही नही है।

Read Also: यमुनानगर के पूर्व सीएमओ डॉ. विजय दहिया नें बीजेपी की जॉइन: Former CMO Of Yamunanagar Joins BJP

साढ़े 31 करोड रुपये की लागत से 5 विकास कार्यों की रखी आधारशिला (CM Manohar Lal)

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्मार्ट सिटी के तहत करीब साढ़े 31 करोड रुपये की लागत से 5 विकास कार्यों की आधारशिला रखी। उन्होंने 14 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से बनने वाले खेल स्टेडियम का शिलान्यास व फुसगढ़ गांव में 3 करोड़ 70 लाख की लागत से सड़कों व गलियों के निर्माण कार्य तथा 4 करोड़ 8 लाख की लागत से बनने वाले ताऊ देवीलाल चोंक से महारणा प्रताप चोंक तक सड़क के पुनर्निर्माण कार्य व करीब 5 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से सेक्टर 32 व 33 में 21पार्कों के निर्माण कार्य तथा 3 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से सरदार मिल्खा सिंह स्टेडियम में सामुदायिक केंद्र चारदीवारी, द्वार एवं योग शेड के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने 2 करोड़ की लागत से बनने वाले कबड्डी के इंडोर स्टेडियम की भी घोषणा की।

भ्रष्टïचार को रोकने के लिए ऑनलाइन प्रणाली की व्यवस्था (CM Manohar Lal)

भ्रष्टïचार के मुददे पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्टïचारियों के खिलाफ है और जहां भी भ्रष्टïचार होने के प्रमाण मिलेगे, सरकार सख्त कार्यवाही करेगी। उन्होंने कहा कि हमने अपने कार्यकाल के दौरान भ्रष्टïचार को रोकने के लिए बहुत सी व्यवस्थाओं को ऑनलाइन किया है। इस ऑनलाइन प्रणाली के कारण ही यह सम्भव हो पाया है कि आज भ्रष्टïचार करने वाले सलाखों के पीछे जा रहे है। पूर्व की सरकारों में भ्रष्टïचार पर इस प्रकार की कार्यवाही नही होती थी।

सी.एम. ने कहा कि अब गरीब बच्चों को पहले से ज्यादा शिक्षा के अवसर मिलेगे (CM Manohar Lal)

उन्होंने फसल खरीद से सम्बधित सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अभी मंडियों में आवक बहुत कम हुई है, सरकार फसल खरीद के लिए पूरी तरह तैयार है, सभी व्यवस्थाओं पर नजर है। पैट्रोल व डीजल के दामों से सम्बधित सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पैट्रोल व डीजल के दाम अन्तर्राष्टï्रीय बाजार पर निर्भर है। क्रूड ऑयल के दाम बढऩे के साथ पूरे विश्व में पैट्रोल व डीजल के दाम बढ़ते है। यह स्थिति पूरे विश्व में है। उन्होंने पत्रकारों के 134 ए के सम्बंध में सवाल का उत्तर देते हुए कहा कि अब गरीब बच्चों को पहले से ज्यादा शिक्षा के अवसर मिलेगे।

(CM Manohar Lal) पहले केवल 10 प्रतिशत गरीब बच्चों को 134ए का लाभ मिलता था, नई व्यवस्था में 25 प्रतिशत तक गरीब बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के सुअवसर मिलेगे। आज हरियाणा में निजी स्कूलों के बच्चे सरकार के मॉडल सांस्कृति विद्यालयों में दाखिला ले रहे है। उन्होंने कहा कि पैसे के आभाव में किसी भी बच्चे को पढ़ाई नही छोडनी पडेगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया चंडीगढ़ हरियाणा की राजधानी था है और रहेगा (CM Manohar Lal Khattar)

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा की आधारभूत संरचना से लोगों को सुविधाएं मिलती हैं और खेलों का विकास होता है। आज स्थानीय पंचायत भवन से स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट के तहत करीब 32 करोड़ रुपये के 5 विकास कार्यों का शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हम पूरी तरह मजबूत हैं और चंडीगढ़ किसी को नहीं देंगे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि चंडीगढ़ हरियाणा की राजधानी था है और रहेगा। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा की भ्रष्टाचार का मुकाबला करने के लिए हमने बहुत सारे ऑनलाइन पोर्टल बनाए हैं और इनकी वजह से जितना भ्रष्टाचार पहले होता था उसमें कमी आई है।

कबड्डी खिलाडियों ने माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल का किया धन्यवाद (Latest Karnal News)

माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डिप्टी मेयर नवीन कुमार द्वारा 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इंडोर कबड्डी स्टेडियम बनाने की मांग को स्वीकृत करते हुए कबड्डी खिलाडिय़ों को सौगात प्रदान की। गौरतलब है कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने आज करनाल नगर निगम क्षेत्र के गांव कैलाश में करीब 14 करोड़ से अधिक कि लागत से बनने वाले हॉकी स्टेडियम के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। जिसके अंदर ही इंडोर कबड्डी स्टेडियम बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री जी की घोषणा के बाद अब हॉकी खिलाडिय़ों के साथ कबड्डी खिलाडिय़ों को भी फायदा मिलेगा। इस मौके पर कबड्डी खिलाडियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का उनकी मांग पूरी करने के लिए धन्यवाद किया।

इस अवसर पर भाजपा पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे (CM Manohar Lal)

इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष योगेन्द्र राणा, मुख्यमंंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनन्द, मेयर रेनू बाला गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गी, जिला प्रशासन की और से उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया, इन्द्री के एसडीएम सुमित सिहाग, नगरनिगम के संयुक्त निदेशक गगनदीप सिंह, जिला महामंत्री राजबीर शर्मा, सुनील गोयल, कुंजपुरा मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन ईलम सिंह व सुरेन्द्र शर्मा सहित पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read Also: पंजाबी सेवा सदन ने जरूरतमन्द परिवारों को बांटा राशन Ration kit Distributed By Punjabi Seva Sadan

Read Also: एडवोकेट संजय सिंगला बने टैक्स प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के प्रधान Advocate Sanjay Singla Became Head Of Tax Practitioner’s Association

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE