CM Jai Ram Thakur Statement: सिलाई अध्यापिकाओं की सेवाओं को नियमित करने के लिए गठित होगी समिति : मुख्यमंत्री

0
338
CM Jai Ram Thakur Statement

आज समाज डिजिटल, शिमला:

CM Jai Ram Thakur Statement: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऐलान किया है कि सिलाई अध्यापिकाओं का पदनाम पुनः नामित करने और उनकी सेवाओं को नियमित करने के लिए नीति तैयार करने के संबंध में एक समिति का गठन किया जाएगा। वे रविवार को यहां ओक ओवर में उनसे मिलने पहुंची सिलाई अध्यापिकाओं के एक प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित कर रहे थे। सिलाई अध्यापिकाओं का यह प्रतिनिधिमंडल भारतीय मंजदूर संघ के अध्यक्ष मदन राणा की अध्यक्षता में सिलाई अध्यापिकाओं के मानदेय में प्रतिमाह 900 रुपए की बढ़ोतरी किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने पहुंचा था।

Read Also: CM Give a gift of 75 Crores: मुख्यमंत्री कुल्लू को देंगे अंतरराजीय बस अड्डे सहित 75 करोड़ की सौगात

कर्मचारियों व वर्कर्ज के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध CM Jai Ram Thakur Statement

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार कर्मचारियों, सहित विभिन्न विभागों के पैरा वर्कर्ज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि पंचायत सचिवों की 20 प्रतिशत सीटें सिलाई अध्यापिकाओं से भरी जाएं और इसकी अधिसूचना शीघ्र जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर महिला सशक्तिकरण सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, बेटी है अनमोल, शगुन योजना आदि इस दिशा में शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में पहली बार जेंडर बजटिंग घटक प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर और मिड-डे मील वर्कर के मानदेय में वृद्धि की गई है।

Read Also: 50th National Handball Competition 50वीं राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज

सिलाई अध्यापिकाओं मिलेंगे 7950 रुपए प्रतिमाह CM Jai Ram Thakur Statement

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिमाह 900 रुपए की वृद्धि के साथ सिलाई अध्यापिकाओं को अब 7950 रुपए प्रतिमाह मानदेय के रूप में मिलेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल के दौरान सिलाई अध्यापिकाओं के मानदेय में कुल 1650 रुपए बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी में 50 रुपए प्रतिदिन की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि दिहाड़ीदारों को अब प्रतिमाह 1500 रुपए अधिक मिलेंगे।

Also Read : कुल बजट का 16 प्रतिशत, 8 हजार 412 करोड़ शिक्षा पर होंगे खर्च

मौके पर यह रहे उपस्थित  CM Jai Ram Thakur Statement

भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मदन राणा ने श्रमिक वर्ग की विभिन्न मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा राज्य का श्रमिक वर्ग, पैरा वर्कर्ज और दिहाड़ीदार उनके मानदेय में ऐतिहासिक वृद्धि करने के लिए हमेशा आभारी रहेंगे। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज, भारतीय मजदूर संघ के महासचिव यशपाल, सिलाई अध्यापिका एसोसिएशन की अध्यक्ष सुनीता राणा सहित अन्य उपस्थित थे।

SHARE