चीन ने 24 घंटें में ताइवान की ओर भेजे 39 लड़ाकू विमान और 3 युद्धपोत

0
298
China Taiwan Dispute

आज समाज डिजिटल, China Taiwan Dispute : चीन की सेना ने एक बार फिर से ताइवान को आंख दिखाना शुरू कर दिया है। आज शक्ति प्रदर्शन के तहत चीन ने 24 घंटे के अंदर 39 लड़ाकू विमान और तीन युद्ध पोत ताइवान की ओर भेजे। यह जानकारी ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दी है। दरअसल, चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। चीन ने हाल के वर्षों में ताइवान को लेकर आक्रामक रुख अपनाया है। चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने लगभग रोजाना ही ताइवान की ओर विमान व पोत भेजे हैं। (Latest International News)

ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने बताया कि बुधवार सुबह 6 बजे से बृहस्पतिवार सुबह 6 बजे के बीच 30 चीनी विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य सीमा को पार किया, जो चीन और ताइवान को अलग करती है।

मंत्रालय ने बताया कि इन विमानों ने ताइवान के दक्षिण-पश्चिम की तरफ उड़ान भरी और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर चले गए। इन लड़ाकू विमानों में 21 जे-16 लड़ाकू विमान, चार एच-6 बमवर्षक विमान और दो अन्य विमान शामिल थे।

ये भी पढ़ें : अर्जेंटीना की टीम का लाखों लोगों ने किया स्वागत, ऐसा मंजर देखा न होगा पहले कभी

ये भी पढ़ें : Auto Expo 2023 में इन इलेक्ट्रिक कारों पर रहेगी सबकी निगाहें, सभी का मकसद कम खर्च में ज्यादा रेंज देना

ये भी पढ़ें : अप्रवासियों की संख्या को दोगुना करने के लिए फिनलैंड ने बनाई ये योजना

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE