Chief Minister Manohar Lal Mahendragarh : मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज जनसंवाद कार्यक्रम में जनमानस से लेंगे सरकारी योजनाओं का फीडबैक

0
194
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करती उपायुक्त मोनिका गुप्ता।
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करती उपायुक्त मोनिका गुप्ता।
  • अटेली विधानसभा क्षेत्र के लिए विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन भी करेंगे
  • 10 बजे कनीना, 12.10 बजे सुंदरह तथा 3.15 बजे अटेली पहुंचेंगे सीएम
  • देसी मुढों पर विराजमान होंगे मुख्यमंत्री व गणमान्य

Aaj Samaj (आज समाज), Chief Minister Manohar Lal Mahendragarh , नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 28 जुलाई को जिला महेंद्रगढ़ के अटेली विधानसभा क्षेत्र में तीन जगह पर अपने जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जनमानस से रूबरू होंगे। इस दौरान वे आम लोगों से हरियाणा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में फीडबैक भी लेंगे। इसके अलावा अटेली विधानसभा क्षेत्र के लिए विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन भी करेंगे। इन सब तैयारियों के लिए आज उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री सबसे पहले 10 बजे कनीना की अनाज मंडी में इस दिन का अपना पहला जनसंवाद कार्यक्रम शुरू करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12.10 बजे गांव सुंदरह में हरिजन चौपाल में जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे। वहीं इस दिन का जिला का आखिरी जनसंवाद कार्यक्रम 3.15 बजे अटेली के राजकीय महिला कॉलेज में आयोजित किया जाएगा।

इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन पिछले कई दिनों से तैयारियां कर रहा है। कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीण प्रवेश की झलक दिखाने के लिए स्टेज को झोपड़ी नुमा बनाया गया है। सभी जगह मुख्यमंत्री तथा उनके साथ स्टेज पर बैठने वाले गणमान्य नागरिक देसी मुढों पर विराजमान होंगे। मुख्य स्टेज पर मिट्टी व गोबर से लीपकर रंगाई की गई है। सभी जगह पर वाटर प्रूफ टेंट का इंतजाम किया गया है।

उपायुक्त ने आज जिला के अधिकारियों को साथ लेकर मुख्यमंत्री के रूट का बारीकी से जायजा लिया। इस पूरे रूट पर बारिश होने की स्थिति में कहीं भी जलभराव ना हो इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को तैयारियां रखने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थलों पर भी जलभराव रोकने के लिए पंपसेट लगाने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह, एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : UGC Anomaly Prevention Committee : शैक्षिक महासंघ की केन्द्रीय शिक्षा मंत्री और यूजीसी अध्यक्ष से भेंट

यह भी पढ़ें : Tiranga Yatra : लिपि के कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा ,शहीदों को दी सलामी

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE