Singer Sandy UK Song – Dekh Mera Tora: लोगों को खूब पसंद आ रहा है सेंडी यूके का ‘टोरा’ 

0
232
Singer Sandy UK Song - Dekh Mera Tora
Singer Sandy UK Song - Dekh Mera Tora

Aaj Samaj (आज समाज),Singer Sandy UK Song – Dekh Mera Tora,पानीपत: हरियाणवी गानों से अपनी पहचान बना चुके सेंडी यूके का टोरा गाना वीरवार को रिलीज हो गया है। जिसे स्टे ट्यून हरियाणवी म्यूजिक कंपनी द्वारा रिलीज किया गया। ‘देख मेरा टोरा’ सभी लोगों में खासा पसंद किया जा रहा है। इसे पहले भी सेंडी यूके कई गाने आए है, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है। इससे पहले सावन के मौके पर सेंडी यूके का गाया बम लहरी गाना शिव भक्तों में काफी पसंद किया गया। इस गाने को यू ट्यूब पर कई लाखों लोगों द्वारा देखा और पसंद किया गया।

 

  • सेंडी यूके के टोरे ने मचाई धूम
  • केक काट कर गाने को किया रिलीज
  • साथी कलाकारों ने दी बधाई

 

 

Singer Sandy UK Song - Dekh Mera Tora
Singer Sandy UK Song – Dekh Mera Tora

 

केक काटकर गाने को रिलीज किया

सेंडी यूके द्वारा साथी कलाकारों के साथ केक काटकर गाने को रिलीज किया गया। टोरा गाने के कलाकार हनी चौहान, डायरेक्टर गौरव जाट, हरेंद्र मलिक ने सेंडी यूके को गाने के रिलीज होने पर बधाई दी। सेंडी यूके ने बताया कि यह गाना उन्होंने खुद लिखा और गाया है। हरियाणवी भाषा में गाने बजाने व गाने के सवाल पर उन्होंने जवाब देते हुआ कहा कि हरियाणा उनकी जन्म भूमि है और उन्हें अपनी हरियाणवी बोली से बहुत प्यार है। इसी वजह से उनके सारे गाने हरियाणवी में ही है। इस मौके पर राहुल मालिक, मोहित, राकेश, कशिश बटला, अमित नांदल, प्रवेश सरोहा, पंकिल सिंगला आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

SHARE