Chemistry Nobel Prize: मौंगी बावेंडी, लुईस और एलेक्सी को मिलेगा रसायन का नोबेल

0
232
Chemistry Nobel Prize
मौंगी बावेंडी, लुईस और एलेक्सी।

Aaj Samaj (आज समाज), Chemistry Nobel Prize, स्टॉकहोम: रॉयल स्वीडिश एकेडमी आफ साइंसेज ने बुधवार को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में 2023 के नोबेल पुरस्कारों का ऐलान किया। भौतिकी के नोबेल की तरह ये पुरस्कार भी संयुक्त रूप से तीन वैज्ञानिकों को मिलेगा। इन तीन वैज्ञानिकों में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी से मौंगी जी. बावेंडी, कोलंबिया विश्वविद्यालय से लुईस ई. ब्रूस और नैनोक्रिस्टल टेक्नोलॉजी में काम करने वाले एलेक्सी आई. एकिमोव हैं। क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है।

  • क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के लिए मिलेगा सम्मान
  • 2022 में भी संयुक्त रूप से 3 लोगों को मिला था पुरस्कार

इन्हें मिलेगा भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का ऐलान मंगलवार को  किया गया। इस श्रेणी के लिए 2023 का नोबेल प्राइज संयुक्त रूप से पियरे आगस्टिनी, फेरेंस क्राउसज और एनी एल’हुलियर को दिया गया। इलेक्ट्रॉन्स पर अध्ययन के लिए यह सम्मान दिया गया। अवॉर्ड उन प्रायोगिक तरीकों के लिए दिया गया, जिसमें पदार्थ में इलेक्ट्रॉन की गतिशीलता के अध्ययन के लिए प्रकाश के एटोसेकंड पल्स उत्पन्न किए गए।

सोमवार से हुई नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरूआत

चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के साथ ही सोमवार से नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरूआत हुई थी। दो अक्तूबर को चिकित्सा और तीन अक्तूबर को भैतिकी के नोबेल का एलान किया गया। चार अक्तूबर को रसायन विज्ञान के अवॉर्ड की घोषणा हुई। अब कल यानी गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा होगी। इसके अलावा नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में इस पुरस्कार के विजेता की घोषणा नौ अक्तूबर को की जाएगी।

अल्फ्रेड की वसीयत से आती है अवॉर्ड की धनराशि

2022 में रसायन के नोबेल स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका के कैरोलिन बेरटोजी, यूनिवर्सिटी आफ कोपेनहेगन (डेनमार्क) के मॉर्टेन मिएलडॉल और अमेरिका के स्क्रिप्स रिसर्च सेंटर के के. बैरी शार्पलेस को दिया गया था। पुरस्कार क्लिक केमिस्ट्री और बायोआथोर्गोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए दिया गया था। पुरस्कारों में 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर यानी एक मिलियन अमेरिकी डॉलर या दस लाख डॉलर का नकद पुरस्कार दिया जाता है। धनराशि अवॉर्ड के संस्थापक और स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की छोड़ी हुई वसीयत से आती है। 1896 में उनका निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें :

Connect With Us: Twitter Facebook

Chemistry Nobel Prize Mongi Bawendi, Lewis and Alexey will get Nobel in Chemistry

SHARE