Vladimir Putin: पीएम मोदी की लीडरशिप में विकास की बुलंदियों पर भारत

0
164
Vladimir Putin
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- (फाइल फोटो)

Aaj Samaj (आज समाज), Vladimir Putin, मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। रूसी मीडिया आरटी न्यूज प्लेटफॉर्म के एक वीडियो के मुताबिक, पुतिन का दावा है कि पीएम मोदी की लीडरशिप में भारत विकास के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है।

  • जी-20 नई दिल्ली घोषणा पत्र को ‘मील का पत्थर’ बताया था 

पीएम मोदी बहुत बुद्धिमान व्यक्ति

एक कार्यक्रम में रूसी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि पीएम मोदी बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं और उनके साथ हमारे बहुत अच्छे राजनीतिक संबंध हैंं। गौरतलब है कि पुतिन ने पिछले महीने भी आठवें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए भी मेड इन इंडिया को लेकर पीएम मोदी की खुलकर तारीफ की थी। पुतिन ने कहा था कि वह मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने में सही काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं, रूसी राष्ट्रपति ने अपने देश में इससे सीखने की नसीहत भी दी थी।

हमें अपने कई साझेदारों का अनुकरण करना चाहिए

उन्होंने कहा था, आप जानते हैं, हमारे पास तब घरेलू स्तर पर निर्मित कारें नहीं थीं, लेकिन अब हमारे पास हैं। यह सच है कि वे मर्सिडीज या आडी कारों की तुलना में अधिक मामूली दिखती हैं, जिसे हमने 1990 के दशक में बड़ी मात्रा में खरीदा था, लेकिन यह कोई मुद्दा नहीं है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा, मेरा मानना है कि हमें अपने कई साझेदारों का अनुकरण करना चाहिए। मिसाल के तौर हमें भारत को फॉलो करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था, वे मेड इन इंडिया वाहनों के निर्माण और उपयोग पर फोकस कर रहे हैं।

जी20 शिखर सम्मेलन के बाद आई टिप्पणी

राष्ट्रपति राष्ट्रपति की यह टिप्पणी भारत में जी20 शिखर सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणा को अपनाने के तुरंत बाद आई है। बता दें कि नई दिल्ली घोषणा पत्र में यूक्रेन में चल रहे संघर्ष में शांति स्थापित करने का आह्वान किया गया था, लेकिन इसका दोष रूस पर नहीं डाला गया था, जो बाली वाले घोषणा पत्र से बिल्कुल विपरीत है।

वित्तीय सुरक्षा और साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई में भी सहयोग की उम्मीद

पुतिन ने कार्यक्रम में वित्तीय सुरक्षा और साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई के क्षेत्र में रूस व भारत के बीच भविष्य में सहयोग की भी उम्मीद जताई है। बता दें कि जी-20 नई दिल्ली घोषणा पत्र का रूस ने स्वागत किया था। मॉस्को ने इसे ‘मील का पत्थर’ करार दिया और ग्लोबल साउथ से जी20 देशों को एकजुट करने में भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान सक्रिय भूमिका की भी तारीफ की थी।

यह भी पढ़ें :

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE