Charkhi Dadri News : जैव विविधता के संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग जरूरी: डा. ज्योति शर्मा

0
175
Everyone's cooperation is necessary for the conservation of biodiversity Dr. Jyoti Sharma
  • जैव विविधता संरक्षण के लिए गांव कारी आदु में बनाई गई कमेटी

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार गांव कारी आदु में जैव विविधता संरक्षण के लिए रुचि रखने वाले ग्रामीणों की एक समिति का गठन किया गया। ग्राम सचिव बलराज सिंह के मार्गदर्शन और सहयोग से गांव कारी आदु की सरपंच डॉ ज्योति शर्मा ने इस जैव विविधता संरक्षण की मुहिम को को शुरू करने के लिए गांव कारी आदु के ग्रामीणों के साथ मिलकर एक समिति का गठन किया।

हमारे क्षेत्र में पेड़ पौधों और जीव जंतुओं की बहुत सारी प्रजाति लुप्त हो गई हैं या लुप्त होने के कगार पर हैं

सरपंच डा. ज्योति शर्मा ने बताया कि जैव विविधता कार्यक्रम के लिए सभी ग्रामीणों से सर्वसम्मति से रिटायर्ड हवलदार सज्जन सिंह श्योराण को समिति का अध्यक्ष बनाया। इस समिति में श्री जोगेंद्र सिंह श्योराण , साधु राम इंदौरा, जयवीर काला, सरपंच डा. ज्योति शर्मा, ग्राम सचिव बलराज, श्रीमती गायत्री देवी को सदस्य बनाया गया। बैठक में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डा. ज्योति शर्मा ने बताया कि इस समय में जैव विविधता संरक्षण बहुत ज्यादा जरूरी है। हमारे क्षेत्र में पेड़ पौधों और जीव जंतुओं की बहुत सारी प्रजाति लुप्त हो गई हैं या लुप्त होने के कगार पर हैं।

हम सभी को मिलकर लुप्त होने वाले पेड़ पौधों और जीव जंतुओं की प्रजातियों को बचाने और उनकी संख्या बढ़ाने के लिए मिलकर प्रयास करने होंगे। सोहन चिडिय़ा, गौरैया, तोता, विभिन्न प्रकार के छोटे कीट पतंगे जो बहुतायत में होते थे अब विलुप्त हो चुके हैं या होने के कगार पर हैं। इनके अलावा खेजड़ी, रोहिड़ा, हिन्दोख, जाल, खैर बबूल इत्यादि पेड़ों के भी विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है। इसीलिए हम सब ग्रामीणों को मिलकर इन पेड़ पौधों और जीव जंतुओं का संरक्षण करना पड़ेगा। सरकार के साथ मिलकर प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में पेड़ पौधे लगाने पड़ेंगे और जीवों के आश्रय स्थलों की सुरक्षा करनी पड़ेगी।

इसके लिए कृत्रिम आवास और पानी के लिए प्रबन्ध करेंगे। डॉ ज्योति ने जीव जंतुओं और पेड़ पौधों में रुचि रखने वाले ग्रामीणों को समिति में शामिल करके इस मुहिम को शुरू किया। आने वाले कुछ दिनों में पक्षियों को पानी उपलब्ध करवाने लिए पूरे गांव में पानी के बर्तन बांटे जाएंगे ताकि इस भीषण गर्मी के पंछियों को प्रत्येक घर की छत पर साफ पानी मिल सके।

Charkhi Dadri News : पीने के पानी का संकट गहराया, सामाजिक संगठनों ने उठाई आवाज