पंजाब: भगवंत मान से निजाम के बाद रवैया बदलने की दरकार Change The Attitude Of The Officers

0
388
40 Acres Crop Destroyed
40 Acres Crop Destroyed

Change The Attitude Of The Officers

आज समाज डिजिटल, अंबाला:
Change The Attitude Of The Officers : आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव और भगवंत मान की बदौलत निजाम तो बदल दिया है। अब दरकार है तो अधिकारियों का रवैया बदलने की। अधिकारियों का रवैया बदलने के बाद ही सरकार की गाड़ी पटरी पर आ सकती है। यदि बात करें सोमवार और मंगलवार सुबह की तो अधिकतर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से नदारद दिखे। ऐसा लगता है कि छोटे अधिकारियों ने मौके की नजाकत समझ ली है और वे समय के साथ हो लिए हैं।

अधिकारियों के समय पर चन्नी ने भी दी थी हिदायत

ऐसा पहले भी होता रहा है कि पंजाब सचिवालय में अधिकारियों के आने पर सवाल उठे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद 20 सितंबर 2021 को उनके स्थान पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सरकार का कार्यभार संभालने के साथ ही अधिकारियों को सचिवालय समय पर आने की हिदायत दी थी। उन्होंने अधिकारियों को सुबह 9 बजे पहुंचने के निर्देश दिए थे और जनता के साथ मिलने का समय बढ़ाने को भी कहा था।

16 को भगवंत बन जाएंगे मुख्यमंत्री

अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार काबिज हो जाएगी या यूं कहें कि भगवंत मान मुख्यमंत्री बन जाएंगे। इसके बाद भी सचिवालय में बड़े अधिकारियों की टाइमिंग और उनकी अनिवार्य उपस्थिति अभी नियमित नहीं हुई है। अधिकारियों के कार्यालय में उपस्थित नहीं होने के कारण मिलने वाले भी नहीं पहुंच रहे हैं। इस कारण से सचिवालय में भी सन्नाटा पसरा है। बड़े अधिकारियों के अधीनस्थों ने बताया कि साहब दौरे पर हैं, कब आएंगे के सवाल पर वह चुप्पी साध गए।

कर्मचारियों होने लग गए चौकन्ने

सत्ता में बदलाव के साथ ही सचिवालय में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में भी बदलाव देखने को मिलने लगा है। सचिवालय की कर्मचारी पार्किंग में वाहनों की संख्या भी बढ़ने लगी है। जहां वाहनों से ज्यादा खाली स्थान दिखाई देता था अब वहां वाहनों की संख्या में वृद्धि होनी शुरू हो गई है। दो पहिया पार्किंग फुल होने लगी है। कार पार्किंग में भी संख्या बढ़ी है।

अब तक नहीं लगा बाबा साहेब का फोटो

आम आदमी पार्टी की जीत के बाद मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि अब सरकारी कार्यालयों में मुख्यमंत्री नहीं शहीद भगत सिंह और संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का फोटो लगया जाएगा। इसके बाद भी सचिवालय कार्यालयों में अभी तक फोटो नहीं लगाया है। अफसरशाही ने मान के इस पहले निर्देश पर ही अमल अभी तक नहीं किया है।

Change The Attitude Of The Officers

Also Read : किडनी दे गई पवन को जिंदगी, विशाल अमर Vishal Gave Life To Pawan

SHARE