चनेटी बौद्ध स्तूप हरियाणा की पुरातात्विक विश्व के बौध धर्म की धरोहर व अद्भुत सरंचना

0
554
Chaneti Buddhist Stupa
Chaneti Buddhist Stupa
  • बौद्ध स्तूप धार्मिक,सामाजिक, पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण : धूमनसिंह किरमिच

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :

हरियाणा सरस्वती हैरिटेज बोर्ड डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमिच ने जिला यमुनानगर के चनेटी बौद्ध स्तूप का दौरा किया। डिप्टी चेयरमैन धूमनसिंह किरमिच ने बौद्ध स्तूप की परिक्रमा की व बुद्ध स्तूप व उसके आस पास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। धूमन सिंह किरमिच ने बताया की गांव के लगभग 100 वर्ग मीटर के क्षेत्र में लगभग 8 मीटर की ऊंचाई वाला यह एक विशाल स्तूप है।

बौद्ध स्तूप अद्भुत संरचना

ऐसा माना जाता है कि इसका निर्माण सम्राट अशोक ने स्वयं करवाया था। यह गोलाकार में बना हुआ है,यह बौद्ध स्तूप अद्भुत संरचना है देखने पर यह लगता है कि इस स्तूप का निर्माण करने के लिए उस समय बहुत ज्यादा मेहनत की गई थी। देखने से पता चलता है कि निर्माण के दौरान गाढ़ी परतो को एक दूसरे पर रखा गया होगा। हर बार अंतर्निहित परत पर कुछ जगह छोडी गई है ,इस स्तूप के चारों ओर पत्थर के रेलिंग का कोई निशान नहीं दिखा है। हरियाणा सरस्वती हैरिटेज बोर्ड डिप्टी चेयरमैन धूमनसिंह किरमिच ने बताया की हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ऐतिहासिक जगहों को पूरा महत्व दे रहे है।

बौद्ध स्तूप धार्मिक,सामाजिक, पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण

चनेटी बौद्ध स्तूप के आस पास रहने वाले गणमान्य नागरिकों ने व वहाँ दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने डिप्टी चेयरमैन धूमनसिंह किरमिच से अनूरोध किया कि इस बौद्ध स्तूप से थोडी दूरी पर एक विश्राम हाल,कैन्टीन व शौचालय की व्यवस्था अगर हो जाए तो यहाँ आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं की संख्या में ओर ज्यादा बढ़ौतरी हो सकेगी व श्रद्धालुओं को आराम भी मिल सकेगा। डिप्टी चेयरमैन धूमनसिंह किरमिच ने सभी की बातो को ध्यान से सुना व कहा कि चनेटी बौद्ध स्तूप स्थल के बारे में वो सारी स्थिति का अध्ययन करेंगें। डिप्टी चेयरमैन धूमनसिंह किरमिच ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्राचीन सरस्वती नदी के लिए कई योजनाएं तैयार की है उससे प्राचीन सरस्वती नदी धरातल पर बहने लगी है। सरस्वती नदी के उद्गम स्थल आदिबद्री में कई योजनाएं शुरू की गई है। जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आने लग गए हैं।

ये भी पढ़ें : श्राद्धपक्ष और पितृपक्ष में भागवत सुनने से ही मोक्ष: प्रेम अगाधा

ये भी पढ़ें : शहर की सडक़ों पर अब सफर होगा सुहाना

ये भी पढ़ें : अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

ये भी पढ़ें : चोरी की विभिन्न वारदातों को अंजाम देने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

ये भी पढ़ें : ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से सरकार को बताएं मन की बात: डीसी राहुल हुड्डा

 Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE