Chandigarh News: मंडल अध्यक्ष पद के लिए तमाम कार्यकर्ताओ ने दिखाई रूचि, निर्वाचन प्रक्रिया शीघ्र – दीपक शर्मा

0
146
Chandigarh News

Chandigarh News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राज्यस्तरीय युवा दिवस समारोह में भाग लिया। जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने मुख्यमंत्री के पंचकूला पहुँचने पर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। युवा दिवस समारोह में हरियाणा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, नगर महापौर कुलभूषण गोयल व अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। दीपक शर्मा ने कहा स्वामी विवेकानद जी के विचार देश के असंख्यों युवाओ को जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन देते है।

दीपक शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के कथन “उठो जागो और तबतक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाये” को दुहराते हुए युवाओ से देश और समाज के हित में कार्य करने का आवाह्न किया। दीपक शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने में देश की युवाशक्ति की अहम् भूमिका होगी।

भाजपा के संगठन पर्व 2024 के तहत सांगठनिक चुनाव के सन्दर्भ में दीपक शर्मा ने कहा कि ज़िले के सभी नौ मंडलों में मंडल अध्यक्ष पद के लिए हाल ही में रायशुमारी की गयी थी जिसमे ज़िले के काफी कार्यकर्ताओ ने मंडल अध्यक्ष बनने की इच्छा ज़ाहिर की है, सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया के तहत जल्द ही नए मंडल अध्यक्षों के चुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कर चुने गए मंडल अध्यक्षों के नामो की घोषणा कर दी जाएगी।