LPG-LNG Stock in India : देश में एलपीजी और एलएनजी की कोई कमी नहीं : केंद्र

0
315
LPG-LNG Stock in India : देश में एलपीजी और एलएनजी की कोई कमी नहीं : केंद्र
LPG-LNG Stock in India : देश में एलपीजी और एलएनजी की कोई कमी नहीं : केंद्र

कहा, किसी भी आपात स्थिति के लिए वैकल्पिक स्रोतों की तलाश जारी

LPG-LNG Stock in India (आज समाज), बिजनेस डेस्क : ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की सैन्य कार्रवाई लगातार जारी है। इस कार्रवाई का ईरान भी जबरदस्त तरीके से जवाब दे रहा है। ईरान ने पश्चिम एशिया के कई देशों पर हमले किए हैं जिससे पश्चिम एशिया में न केवल स्थिति गंभीर बन गई है। बल्कि यूरोप के कई देशों के इस युद्ध में कूदने के साथ ही युद्ध के लंबा खिंचने के भी पूरे आसार नजर आ रहे हैं। अमेरिकी राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही यह कह चुके हैं कि वे ईरान में लंबी लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह युद्ध जितना लंबा खिंच रहा है उतना ही विश्व में पैट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई बाधित होने की संभावना बढ़ गई है। इसी सब के बीच भारत में सरकार की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है।

देश में ऊर्जा के प्रचूर भंडार उपलब्ध

पश्चिम एशिया में गहराते संकट के बीच उर्जा सुरक्षा के मामले में भारत की स्थिति फिलहाल काफी मजबूत है। देश के पास उर्जा का मौजूदा भंडार पर्याप्त है और इसे हर दिन लगातार भरा भी जा रहा है। सरकार से जुड़े सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि देश में एलपीजी या एलएनजी की कोई कमी नहीं है। दुनिया में कच्चे तेल की भी कमी नहीं है और भारत अन्य आपूर्तिकर्ता देशों के साथ भी लगातार संपर्क में है। उन्होंने बताया कि आॅस्ट्रेलिया और कनाडा ने भी भारत को गैस बेचने की पेशकश की है। भारत वैकल्पिक स्रोतों की तलाश भी कर रहा है। हाल ही में भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और अमेरिका के साथ नए उर्जा समझौते भी किए हैं।

गैस और तेल खरीद के लिए विकल्प तलाश रहा भारत

उन्होंने बताया कि भारत करीब 195 एमएमएससीएमडी (प्रति दिन दस लाख मानक घन मीटर) गैस आयात करता है। इसमें से लगभग 60 एमएमएससीएमडी गैस कतर से आती है। भारत अब गैस खरीदने के लिए अन्य बाजारों की भी तलाश कर रहा है।

सरकार प्रमुख तेल उत्पादक देशों और व्यापारियों के साथ भी बातचीत कर रही है, ताकि कच्चा तेल और एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। सूत्रों ने बताया कि भारत ऊर्जा से जुड़े मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय उर्जा एजेंसी और ओपेक के साथ भी बातचीत कर रहा है। इसके अलावा, भारत जहाजों के बीमा को लेकर अमेरिका के साथ भी चर्चा कर रहा है। सरकार ऊर्जा स्थिति की दिन में दो बार समीक्षा कर रही है, ताकि आपूर्ति और सुरक्षा को लेकर कोई समस्या न आए।

  • TAGS
  • [post_tags]