Gold Price Update : सोने और चांदी की चमक हुई कम

0
526
Gold Price Update : सोने और चांदी की चमक हुई कम
Gold Price Update : सोने और चांदी की चमक हुई कम

सुस्त मांग के चलते दोनों के दाम में गिरावट, सोना 2200 रुपए जबकि चांदी पांच हजार रुपए हुई सस्ती

Gold Price Update (आज समाज), बिजनेस डेस्क : भारतीय सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम में मंगलवार को कमजोरी दिखाई दी। जानकारों का कहना है कि दोनों धातुओं की मांग सुस्त रहने से इनके दाम में कमजोरी आई है। उन्होंने इसके पीछे एशियाई बाजारों में छुट्टियों के कारण कम तरलता और भू-राजनीतिक घटनाओं से पहले निवेशकों की सतर्कता को मुख्य कारण बताया है।

इसी सब के चलते मंगलवार को चांदी 2 प्रतिशत तक लुढ़क गई। विश्लेषकों के अनुसार, मंगलवार को चांदी की कीमत 5,000 रुपए यानी 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,45,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इससे पहले सोमवार को यह 2,50,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी। सोने की कीमतों में भी भारी दबाव देखा गया।

99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,200 रुपए (1.4 प्रतिशत) गिरकर 1,57,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो पिछले सत्र में 1,59,200 रुपए पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5,000 डॉलर के स्तर को बनाए रखने में विफल रहा और 1.04 प्रतिशत गिरकर 4,938.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 2.15 प्रतिशत गिरकर 74.96 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में रही तेजी

शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे बढ़कर 90.69 पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 173.81 अंक या 0.21 प्रतिशत चढ़कर 83,450.96 पर बंद हुआ। दिन के दौरान सूचकांक 83,598 के उच्च स्तर और 82,987.43 के निम्न स्तर के बीच उतार-चढ़ाव करता रहा। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 42.65 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 25,725.40 पर बंद हुआ।

इन कंपनियों के शेयर लाभ में रहे

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में आईटीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, टाइटन, अदानी पोर्ट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, सन फार्मास्यूटिकल्स, मारुति सुजुकी इंडिया, इंडिगो, स्टेट बैंक आॅफ इंडिया और टेक महिंद्रा प्रमुख लाभ कमाने वाले शेयर थे। व्यापक सूचकांकों में भी मजबूती देखी गई, जिसमें बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट इंडेक्स 0.49 प्रतिशत और मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स 0.26 प्रतिशत बढ़ा।

 

  • TAGS
  • [post_tags]