US-India Trade Deal : अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर आगे बढ़ेगी वार्ता

0
683
US-India Trade Deal : अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर आगे बढ़ेगी वार्ता
US-India Trade Deal : अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर आगे बढ़ेगी वार्ता

अमेरिकी डेलीगेट जल्द करेंगे भारत का दौरा

US-India Trade Deal (आज समाज) बिजनेस डेस्क : अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है । एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और भारत के बीच जारी व्यापार वार्ता जल्द तेजी पकड़ेगी । इसके लिए अमेरिका की टीम भारत का दौरा कर सकती है ।

ज्ञात रहे की दोनों देशों के बीच फरवरी 2025 से द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को लेकर कईं दौर की बात हो चुकी है द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को लेकर बातचीत लेकिन इसके सकारात्मक परिणाम देखने को नहीं मिले हैं । दोनों देश अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े हुए हैं । इसी व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए अब दोनों देशों के बीच वार्ता में तेजी आने की उम्मीद बनी है।

अभी आधिकारिक तारीख तय नहीं

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को लेकर बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। हाल ही में एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि व्यापार वार्ता के अगले दौर के लिए अमेरिकी टीम जल्द ही भारत का दौरा कर सकती है। हालांकि, इस अहम दौरे के लिए अभी तक कोई आधिकारिक तारीख तय नहीं की गई है।

अप्रैल की वाशिंगटन बैठक से मिली गति

यह संभावित दौरा अप्रैल में हुई उच्च स्तरीय बैठकों की ही अगली कड़ी है। अप्रैल महीने में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने वाशिंगटन डीसी का दौरा किया था। अप्रैल की सफल बैठक के बाद, दोनों पक्षों ने व्यापार वार्ता की इस सकारात्मक गति को आगे भी बनाए रखने पर सहमति जताई है। अब बाजार और उद्योग जगत की निगाहें अमेरिकी टीम के आगामी भारत दौरे पर टिकी हैं । इस दौरान दोनों देशों के अधिकारियों के बीच अंतरिम समझौते के मसौदे को अंतिम रूप देने और व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) की बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए आमने-सामने विस्तृत चर्चा हुई थी।

ये भी पढ़ें : Gold Price Update : सोने में 600 रुपए गिरावट, चांदी 3700 रुपए महंगी

  • TAGS
  • [post_tags]