Share Market Update : पांच दिन बाद सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद

0
214
Share Market Update : पांच दिन बाद सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद
Share Market Update : पांच दिन बाद सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद

सेंसेक्स 931.25 तो निफ्टी 222.25 अंक गिरकर हुए बंद

Share Market Update  (आज समाज), बिजनेस डेस्क : पांच दिन की तेजी के बाद आखिरकार भारतीय शेयर बाजार की तेज पर ब्रेक लग गई। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बावजूद दोनों तरफ से तनाव भरी बयानबाजी जारी रही। इसके साथ ही इजरायल ने भी लेबनान पर ताबड़तोड़ हमले किए जिसमें 250 के करीब लोगों की मौत हो गई। इसी माहौल के चलते निवेशकों का विश्वास डगमगा गया और शेयर बाजार में पूरा दिन बिकवाली रही। जिसके चलते पिछले पांच सत्र से जारी तेजी पर ब्रेक लगी और घरेलू शेयर बाजार आखिरकार टूट गया।

इस तरह रहा सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

सेंसेक्स 931.25 (1.20%) अंक टूटकर 76,631.65 के स्तर पर आ गया। दिन के दौरान इसमें 1,215 अंक या 1.56 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 76,347.90 पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 222.25 (0.93%) अंकों की गिरावट के साथ 23,775.10 के स्तर पर कारोबार करते हुए बंद हुआ। इस दौरान एलएंडटी और जियो फाइनेंस जैसे शेयरों में तीन-तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

डॉलर के मुकाबले रुपए में हलकी कमजोरी

पश्चिम एशिया में स्थिति नाजुक बनी रहने के कारण, गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 9 पैसे गिरकर 92.63 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जिससे निवेशक होर्मुज जलडमरूमध्य के खुलने को लेकर सतर्क हैं। फॉरेक्स कारोबारियों के अनुसार अगर इजरायल लेबनान पर बमबारी जारी रखता है तो ईरान सीजफायर की बातचीत से पीछे हट सकता है। ऐसा करने की वह धमकी तक दे चुका है। ऐसे में भू-राजनीतिक अनिश्चितता अब भी बहुत अधिक है और निवेशक मजबूत दिशात्मक रुख अपनाने के बजाय वेट एंड वॉच की स्थिति में है।

विश्व बैंक के भारत की विकास दर बढ़ाई

अमेरिका-ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में जारी तनाव का पूरी दुनिया पर नकारात्मक असर पड़ा है। इस युद्ध और तनाव के चलते विश्व सप्लाई चेन बुरी तरह से प्रभावित हुई है। जिससे भारत सहित बहुत सारे देशों में जरूरी वस्तुओं की किल्लत महसूस की जाने लगी। एक माह से ज्यादा लंबे चले इस तनाव ने विकास दर को भी प्रभावित किया है। हालांकि एक बार फिर से भारत ने विपरीत परिस्थितियों के बीच अपना संतुलन बनाए रखा। जिसके चलते विश्व बैंक ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान पहले से ज्यादा कर दिया है। हालांकि इसमें बहुत ज्यादा अंतर नहीं आया है लेकिन पहले जहां विश्व बैंक ने इसे 6.5 तक सीमित रखा था वहीं अब बढ़ाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया है।

  • TAGS
  • [post_tags]