LPG Price Hike from 1st August 2026: 1 अगस्त से सिलेंडर के दाम बढ़ंगें या सस्ते होंगे, जानें यहां

0
46
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच एलपीजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका बढ़ गई है. 1 अगस्त को नई दरें जारी होंगी. मार्च से जून के बीच घरेलू गैस सिलेंडर 89 रुपये महंगा हो चुका है.

LPG Price Hike from 1st August 2026: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में एलपीजी (LPG), पीएनजी (PNG) और ईंधन की कीमतों पर भी पड़ सकता है. हाल ही में अमेरिका द्वारा ईरान पर फिर से किए गए हवाई हमलों के बाद कच्चे तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है. ऐसे में माना जा रहा है कि अगर हालात ऐसे ही बने रहे, तो 1 अगस्त को एलपीजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है. हालांकि, कीमतें बढ़ेंगी या घटेंगी, इस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

1 अगस्त को जारी होंगी नई कीमतें

हर महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल (IOCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) एलपीजी सिलेंडर और ईंधन की नई कीमतें जारी करती हैं. जुलाई में भी कीमतों में संशोधन किया गया था. अब 1 अगस्त को नई दरें घोषित होंगी. विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में सप्लाई संबंधी दिक्कतों के कारण कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है.

14.2 kg LPG सिलेंडर के दाम

शहर
दाम(₹/सिलेंडर)
दिल्ली 942
बैंगलोर 944.5
हैदराबाद 994
मुंबई 941.5
चेन्नई 957.5
कोलकाता 968
जयपुर 945.5
नोएडा 939.5
गुरुग्राम 950.5
चंडीगढ़ 951.5

कमर्शियल (19kg) LPG सिलेंडर के दाम

शहर
दाम(₹/सिलेंडर)
दिल्ली 2,930
बैंगलोर 3,021
हैदराबाद 3,191
मुंबई 2,885.50
चेन्नई 3,106
कोलकाता 3,081.50
जयपुर 2,957.50
नोएडा 2.93
गुरुग्राम 2,947.50
चंडीगढ़ 2,954.50

मार्च से जून तक कई बार बढ़े एलपीजी के दाम

इस साल मार्च से जून के बीच घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी हुई है. 7 मार्च को 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई, जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 913 रुपये हो गई.

इसके बाद 7 जून को सिलेंडर 29 रुपये और महंगा हुआ, जिससे दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 942 रुपये पहुंच गई. यानी साल के पहले छह महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर कुल 89 रुपये महंगा हो चुका है.

क्या अगस्त में फिर बढ़ेंगे दाम?

1 अगस्त को होने वाली कीमतों की समीक्षा पर सभी की नजरें टिकी हैं. अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों पर दबाव बना रहता है और पश्चिम एशिया में तनाव कम नहीं होता, तो एलपीजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. हालांकि, अंतिम फैसला सरकारी तेल कंपनियों की मासिक समीक्षा के बाद ही सामने आएगा.