Gold Price Update : सोने की कीमत में चमक बरकरार

0
1122
Gold Price Update : सोने की कीमत में चमक बरकरार
Gold Price Update : सोने की कीमत में चमक बरकरार

देश के सभी प्रमुख सर्राफा बाजारों में तेजी का माहौल, जानिए सोने के ताजा भाव

Gold Price Update (आज समाज), बिजनेस डेस्क : वैश्विक बाजारों में मची उथल-पुथल के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। हालांकि पिछला सप्ताह इन दोनों की कीमती धातुओं के दाम में तेजी लेकर आया। इससे पहले अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते इन दोनों की कीमतों में गिरावट का दौर भी देखने को मिला।

पिछले सप्ताह की तेजी के बाद उम्मीद कर सकते हैं कि इस सप्ताह भी इन दोनों की कीमतों में तेजी जारी रहेगी। अगर आप आज रिटेल मार्केट से सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो देश के अलग-अलग राज्यों और प्रमुख शहरों में कीमतें थोड़ी अलग हो सकती हैं।

इस तरह है देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

देश की राजधानी नई दिल्ली में आज 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 14,687 रुपये प्रति ग्राम (यानी 1,46,870 रुपये प्रति 10 ग्राम) चल रही है, जबकि 22 कैरेट जेवराती सोने का भाव 13,464 रुपये और 18 कैरेट का दाम 11,019 रुपये प्रति ग्राम है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और केरल में सोने की कीमतें एक समान स्तर पर बनी हुई हैं, जहां 24 कैरेट सोना 14,672 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 13,449 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 11,004 रुपये प्रति ग्राम की दर पर बिक रहा है।

सर्राफा बाजार में अनिश्चितता का माहौल

अमेरिका व ईरान के बीच जारी भू-राजनीतिक संकट के चलते सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। इस अंतरराष्ट्रीय तनाव ने वैश्विक बाजारों में भारी अनिश्चितता पैदा कर दी है, जिससे निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की तरफ तेजी से आकर्षित हो रहे हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा भविष्य में ब्याज दरों में आक्रामक बढ़ोतरी की उम्मीदें नरम पड़ने के कारण व्यापारियों का सेंटिमेंट मजबूत हुआ है। इसके चलते सोने ने मई के बाद से अपनी पहली साप्ताहिक बढ़त दर्ज की है। पूरे हफ्ते के दौरान सराफा बाजार में सोने की कीमतों में करीब 3.1 पर्सेंट की जोरदार तेजी देखी गई है, जिसने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में कीमतों को ऐतिहासिक स्तर पर बनाए रखा है।

ये भी पढ़ें : PM Modi Indonesia Visit : पीएम मोदी भारत और इंडोनेशिया रिश्तों को देंगे नई गति

  • TAGS
  • [post_tags]