Gold Price Update : दुनिया में मंदी के बीच चमके सोना और चांदी

0
333
Gold Price Update : दुनिया में मंदी के बीच चमके सोना और चांदी
Gold Price Update : दुनिया में मंदी के बीच चमके सोना और चांदी

एक जनवरी से लेकर सात मई तक सोना 20 हजार तो चांदी 19 हजार रुपए हुई महंगी

Gold Price Update (आज समाज), बिजनेस डेस्क : भारत में बीती कई सदियों से सोने और चांदी को हमारे पूर्वज न केवल महिलाओं की श्रृगांर की वस्तु समझते थे बल्कि इसे मुश्किल समय के लिए भी संभालकर रखते थे। सदियों पुरानी यह धारणा आज भी पूरी तरह से कारगर और सटीक है।

आज के इस दौर में भी इन दोनों कीमती धातुओं का उपयोग इन्हीं दोनों कारणों के लिए किया जाता है। बाजार की धारणा भी इसकी गवाही देती है कि सोने और चांदी में किया गया निवेश हमेशा फायदेमंद होता है। एक तरफ जहां पिछला कुछ समय दुनियाभर के बाजारों के लिए कुछ ज्यादा फायदेमंद नहीं रहा है। वहीं सोने और चांदी में निवेश ने सबसे अच्छा रिटर्न दिया है।

एक जनवरी से लेकर मई तक इतना उछले दाम

साल 2026 में अब तक सोने की कीमत में लगभग 18,000 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। देखा जाए तो 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए था, जो बढ़कर अब लगभग 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इसी तरह चांदी भी इस साल लभगभ 19,000 रुपये महंगी हुई और साल 2025 के अंतिम कारोबारी दिन चांदी 2.30 लाख रुपये रही, जो अब बढ़कर 2.49 लाख रुपए प्रति किलो हो गई है।

सोने की कीमतों में तेजी रहने की संभावना

जानकारों का कहना है कि मैक्रोइकॉनॉमिक मोर्चे पर, उम्मीद से कमजोर एडीपी पेरोल डेटा ने अमेरिकी श्रम बाजार में नरमी के संकेतों को और मजबूत किया। यदि शुक्रवार की आधिकारिक रोजगार रिपोर्ट मंदी की पुष्टि करती है, तो फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना और बढ़ सकती है, जिससे सोने और चांदी जैसी गैर-लाभकारी संपत्तियों को अतिरिक्त बढ़ावा मिलेगा। भू-राजनीतिक और मैक्रोइकॉनॉमिक दोनों कारक अब सोने के पक्ष में हैं, जिससे कीमती धातुओं को एक साथ कई मोर्चों से समर्थन मिल रहा है। मुझे उम्मीद है कि शॉर्ट टर्म के लिए सोने की 3000 रुपये तक की वृद्धि होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें : India GDP Growth Rate : भारत की 6.6% जीडीपी ग्रोथ सराहनीय : अमिताभ कांत

  • TAGS
  • [post_tags]