Business News Today : इंडक्शन चूल्हे पर जीएसटी घटा सकता है केंद्र

0
352
Business News Today : इंडक्शन चूल्हे पर जीएसटी घटा सकता है केंद्र
Business News Today : इंडक्शन चूल्हे पर जीएसटी घटा सकता है केंद्र

पश्चिम एशिया तनाव के चलते गैस किल्लत से निपटने के लिए कारगर साबित हुए इंडक्शन चूल्हे

Business News Today  (आज समाज), बिजनेस डेस्क : अमेरिका और इजरायल ने जब 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ युद्ध की शुरुआत की तो ईरान ने भी तुरंत होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने के आदेश जारी कर दिए। इसके बाद पूरे विश्व में जरूरी वस्तुओं की सप्लाई चेन प्रभावित हुई। जिसमें भारत में भी पेट्रोलियम पदार्थों और एलपीजी की सप्लाई प्रभावित हुई।

हालांकि इस अवधि के दौरान आम लोगों के सबसे ज्यादा काम आया इंडेक्शन चूल्हा। लोगों ने एलपीजी के विकल्प के रूप में इसका पूरा इस्तेमाल किया और यह विकल्प कामयाब भी रहा। अब सरकार घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने और पश्चिम एशिया संकट के बीच कीमतों में वृद्धि से निपटने के लिए इंडक्शन चूल्हे के महत्वपूर्ण उपकरणों पर सीमा शुल्क में कटौती करने पर विचार कर रही है।

18 से 5 प्रतिशत हो सकती है जीएसटी दर

एक अधिकारी ने बताया, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने इंडक्शन चूल्हे को और अधिक किफायती बनाने के लिए इन पर जीएसटी को 18 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी करने की सिफारिश भी की है। इंडक्शन कुकटॉप क्षेत्र में मांग-आपूर्ति की चुनौतियों से निपटने और आपूर्ति एवं कीमतों को स्थिर करने के लिए उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने वाणिज्य विभाग और बिजली मंत्रालय के साथ मिलकर हितधारकों के साथ परामर्श किया है।

डीपीआईआईटी की संयुक्त सचिव निधि केसरवानी ने कहा, पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) ने मौजूदा संकट के बीच ईंधन और गैस की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कई सुधारात्मक एवं सुरक्षात्मक उपाय किए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोबारा बढ़ी कच्चे तेल की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को जोरदार तेजी दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, सप्लाई बाधित होने की आशंका और होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी अनिश्चितता के कारण वैश्विक बाजार में तेल करीब दो प्रतिशत तक चढ़ गया। अमेरिका की ओर से एकतरफा युद्धविराम घोषणा के बावजूद निवेशकों की चिंता कम नहीं हुई और बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा। वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड करीब 2 प्रतिशत बढ़कर 107 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। वहीं अमेरिकी बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट भी लगभग दो प्रतिशत की तेजी के साथ 97.6 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा।

ये भी पढ़ें : Paytm Payments Bank : आखिर क्यों मुसीबत में फंसा पेटीएम पेमेंट्स बैंक

  • TAGS
  • [post_tags]