31 को भाकियू वादा खिलाफी दिवस मनाएगा: सुखबीर BKU Promises Day

0
707
Bhakyu Promises Day 
Bhakyu Promises Day 

BKU Promises Day

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर:
BKU Promises Day भारतीय किसान यूनियन की महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सुखबीर कौर ने वीरवार को रादौर के गांव मसाना, खेड़ी लक्खा सिंह, रपौली, बसंतपुरा, सागडी, टोपरा, गोलनी, मंसूरपुर, बकाना, चमरोडी आदि गांवों का दौरा किया।

ALSO READ : वैश्य शिक्षण संस्थाओं में प्रशासक लगने का विरोध : Opposition To Administrator

पत्रकारवार्ता करके जानकारी दी BKU Promises Day

उन्होंने पत्रकारवार्ता में बताया कि किसान आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार ने किसानों के साथ वायदा खिलाफी की है। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से कड़ा फैसला लेते हुए सोमवार 31 जनवरी को वायदा खिलाफी के विरोध में वादा खिलाफी दिवस मनाया जाएगा। देश में जिला मुख्यालय पर भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री का पुतला जलाया जाएगा। महिला मोर्चा की ओर से 31 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर सभी पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई है।

महिलाओं की भाकियू की टीम होगी गठित BKU Promises Day

उन्होंने कहा कि जिले में महिलाओं की भारतीय किसान यूनियन की टीमें गठित की जाएंगी। महिला शक्ति झांसी की रानी बनकर अपनी ताकत दिखाएं। आज समाज में महिला भी किसी से कम नहीं है। वह संगठन में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी। वह गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करेंगी। उन्होंने कहा कि यह यह संगठन आराजनीतिक संगठन है। BKU Promises Day

जो पूरे देश में चल रहा है। उन्होंने सभी महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि 31 जनवरी को जिला मुख्यालय में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी ताकत दिखाएं। इस अवसर पर रोशनी देवी, मीना देवी, जगीरो देवी, ममतेश, नैबो देवी, दर्शनी देवी, प्रीतो देवी और निर्मला देवी मौजूद रही।

BKU Promises Day 

ALSO READ : 15 वर्ष से ऊपर के सभी कोरोना से बचाव का टीका लगाएं: डीसी : Vaccine Against Corona

Also read : कारगर साबित हो रही हरियाणा हाउसिंग बोर्ड की ई नीलामी योजना : E-Auction Scheme Is Proving Effective

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE