15 नवंबर तक पन्ना प्रमुख बनाने का महेंद्रगढ़ हलका में भाजपा का लक्ष्य

0
401
BJP's target in Mahendragarh area to make Panna Pramukh
BJP's target in Mahendragarh area to make Panna Pramukh
  • संगठन महामंत्री रविंद्र राजू व पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने जयराम सदन महेंद्रगढ़ में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की ली बैठक
  • बधाई के पात्र है महेंद्रगढ़ हलका के कार्यकर्ता, जिन्होंने बुरे से बुरे समय में भाजपा को मजबूती से खड़ा किया : रविंद्र राजू

    नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
    भाजपा संगठन महामंत्री रविंद्र उर्फ राजू ने शनिवार को जयराम सदन महेंद्रगढ़ में महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, पालकों, पन्ना प्रमुखों, मंडल अध्यक्षों व बूथ समितियों की बैठक ली। इस बैठक में हरियाणा भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा भी मौजूद रहे। बैठक में संगठन महामंत्री रविंद्र उर्फ राजू ने 15 नवंबर तक पन्ना प्रमुख बनाने को लेकर विचार विमर्श व दिशा-निर्देश जारी किए।

भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की ली बैठक

पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने संगठन महामंत्री रविंद्र उर्फ राजू को महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन की स्थिति से अवगत करवाया। पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने संगठन महामंत्री रविंद्र उर्फ राजू को बताया कि भाजपा महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शुरू से ही मजबूत स्थिति में रही है। यहां के कायकर्ताओं व भाजपा पदाधिकारियों की मेहनत के बलबूतें पर ही भाजपा ने यहां से लगातार चार बार व कुल पांच बार विधानसभा सीट जीती है। यहां से भाजपा को कभी हार का भी सामना करना पड़ा तो बहुत कम हार का अंतर रहा। विधानसभा में ही नहीं परिसीमन से भी पहले हुए लोकसभा चुनावों व परिसीमन के बाद हुए लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने मजबूती से यहां पर भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी को जीताने का कार्य किया है। संगठन महामंत्री रविंद्र राजू ने भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का हौंसला कराते हुए कहा कि वे अधिक मजबूती के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करें। बधाई के पात्र है भाजपा के पदाधिकारी, जिन्होंने पार्टी के बुरे समय में रामबिलास जैसे नेता को पांच बार विधानसभा में पहुंचाया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए गुरुमंत्र भी दिए।

इस मौके पर सतनाली से बाजरा की खरीद को लेकर लीला शेखावत, दीवानसिंह शेखावत व अशोक शेखावत सहित अनेकों लोगों ने प्रो. रामबिलास शर्मा से मुलाकात कर सतनाली में बाजरा खरीद करने का अनुरोध किया। जिस पर संज्ञान लेने हुए पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल व हैफेड के अधिकारियों से सतनाली में बाजरा खरीदने का अनुरोध किया। पूर्व मंत्री ने इस प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि दो दिन में बाजरा खरीद का कार्य शुरू हो जाएगा।

इस मौके पर अनेकों लोग मौजूद थे

भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा व सभी मंडलों के प्रमुख, नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी, वाइस चेयरमैन मंजू कौशिक, नौरंगसिंह तंवर, अमित माधोगढ़, सतबीर, कुलदीप शर्मा, अशोक शेखावत, निर्मला तंवर सहित अनेकों लोग मौजूद थे।

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE