State President Naib Saini : प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति छू रही हैं बुलंदियां : नायब सैनी

0
81
उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए सांसद नायब सैनी
उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए सांसद नायब सैनी

Aaj Samaj (आज समाज), State President Naib Saini, मनोज वर्मा,कैथल: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की नारी शक्ति हर क्षेत्र में बुलंदियों को छू रही है। आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां महिलाओं ने अपनी अमिट छाप नहीं छोड़ी हो। सैनी ने सोमवार को कैथल पार्टी कार्यालय में नारी शक्ति वंदन एवं स्वयं सहायता समूह व एनजीओ संपर्क अभियान के तहत आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में शिरकत करते हुए ये बातें कहीं। यहां पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर व कार्यक्रम की संयोजक ज्योति सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

इस मौके पर सैनी ने मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए बनाई गई योजनाओं की जानकारी भी दी। नायब सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है। अब महिला मोर्चा की टीम सक्रिय होकर घर-घर जाकर मोदी और मनोहर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जानकारी दें। गांव में रहने वाली महिलाओं को मोर्चा की महिलाएं इस महिलाओं के लिए बनाई गई योजनाओं से अवगत कराते हुए उन्हें पार्टी से भी जोड़ें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा को 370 और एनडीए को 400 पार करने का लक्ष्य दिया है। हम सभी कार्यकर्ताओं को इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए जुट जाना है।

मौके पर उपस्थित जनसमूह।
मौके पर उपस्थित जनसमूह।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बनाकर महिला शक्ति को नेतृत्व का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पदयात्रा निकाल कर प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करें। उन्होंने कहा कि मोदी और मनोहर सरकार के 10 साल के शासनकाल में गरीब महिलाओं का जीवन बदला है। उज्जवला योजना से महिलाओं को धूआं से छुटकारा मिला है वहीं हर घर नल से जल आने पर पानी के झंझटों से महिलाओं को मुक्ति मिली है। नायब सैनी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह और एनजीओ के सदस्य भी मोदी और मनोहर सरकार के कार्यों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की और विकसित भारत के लिए नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना जरूरी है। नायब सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत पर ही हम लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान कोई बूथ कमजोर ना रहे इसके लिए अभी से रणनीति बनाकर काम करना है।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर नगर परिषद चेयरमैन सुरभि गर्ग, शैली मुंजाल, मनीष कठवाड़, जिला महामंत्री सुरेश संधू जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, रवि भूषण गर्ग, सह मीडिया प्रभारी भीम सेन अग्रवाल, कृष्ण पिलनी, अनिता चौधरी, राजेश, पिंट,ू बलविंदर जांगड़ा, सुमन मुदगिल, हिमांशु गोयल, कृष्ण सैनी, रोशन सैनी, हरि चंद जांगड़ा, सरवन देवबन, अनिल आहूजा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE