भाजपा निकाय चुनाव के लिए तैयार : जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता

0
246
भाजपा निकाय चुनाव के लिए तैयार : जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता
भाजपा निकाय चुनाव के लिए तैयार : जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता

आज समाज डिजिटल, पानीपत:

पानीपत। हरियाणा एवं पंजाब हाईकोर्ट के फैसले के बाद पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। जिसको लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने सनौली मंडल के सघन दौरे के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी पहले दिन से ही चुनाव को लेकर तैयार थी, अब इसको लेकर उच्च न्यायालय के फैसले से निकाय एवं पंचायत चुनाव का रास्ता भी साफ होगा है। डॉ अर्चना गुप्ता ने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं दिन-रात हमेशा जनता से जुड़े रहते हैं और चुनाव से पूर्व ही उसकी तैयारी को लेकर जुड़ जाते हैं। इसी का परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी, लोकप्रिय एवं लोकतांत्रिक पार्टी है।

 

 

भाजपा निकाय चुनाव के लिए तैयार : जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता
भाजपा निकाय चुनाव के लिए तैयार : जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता

जब भी चुनाव आयोग चुनाव करवाएगा हम चुनाव के लिए तैयार हैं

देशभर में सर्वाधिक कार्यकर्ता, सांसद व विधायक भारतीय जनता पार्टी के पास है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के नेतृत्व हम चुनावी मैदान में जाएंगे और सभी की सभी सीटें हम जीतेंगे। चुनाव की घोषणा चुनाव आयोग द्वारा होगी और जब भी चुनाव आयोग चुनाव करवाएगा हम चुनाव के लिए तैयार हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता घर-2 जाकर भाजपा प्रचार-प्रसार करेगा और जनता से और अधिक तेजी से संवाद करेगा। डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार को आठ साल पूरे होने जा रहे हैं जिसमें भाजपा ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं भाजपा सरकार ने धारा 370 हटाकर जम्मू और कश्मीर, लद्दाख को धारा 370, 35ए के जंजीर से मुक्त किया।

 

 

भाजपा निकाय चुनाव के लिए तैयार : जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता
भाजपा निकाय चुनाव के लिए तैयार : जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता

निकाय चुनाव में भाजपा का कमल खिलाएंगे

भाजपा सरकार ने अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया, भाजपा सरकार ने गरीबों को उज्जवला योजना के तहत मुफ्त सिलेंडर, आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज, जनधन योजना, आवास योजना, किसान सम्मान निधि जैसी सैकड़ों योजानाओं से गरीबों को लाभ पहुंचा रही है। हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में परिवार पहचान पत्र से घर बैठे योजनाओं के लाभार्थी को लाभ मिलेगा। बुढापा पेंशन पुरे देश सर्वाधिक हरियाणा में मिलती है। बिना पर्ची एवं खर्ची सीटी के युवा को रोजगार मिल रहा है। ऐसी तमाम बातें लेकर हम जनता के बीच जाएंगे और निकाय चुनाव में भाजपा का कमल खिलाएंगे। जय भाजपा तय भाजपा दौरे में बलवान शर्मा, गंगा राम स्वामी, रंजीत शर्मा, अनवर रावल, मोहित छाजपुर व राम मेहर पराशर साथ रहे।
SHARE