सीएम सैनी ने कराया हवन, प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली और स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता रहे मौजूद
Rohtak News (आज समाज) रोहतक : हरियाणा के विधानसभा चुनाव अभियान में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को रोहतक में अपना प्रदेश चुनाव कार्यालय खोला। इस मौके पर सीएम नायब सैनी और प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी पहुंचे। प्रदेश चुनाव कार्यालय के उद्घाटन मौके पर हवन-यज्ञ किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता भी मौजूद रहे। भाजपा नेता पंडित तरुण सन्नी शर्मा हवन यज्ञ करवाया। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि यह चुनाव कार्यालय रोहतक के सेक्टर 36ए स्थित मंगल कमल कार्यालय में खोला गया है। पूरे प्रदेश में चुनावी गतिविधियां यहीं से संचालित की जाएगी। इस कार्यालय में चुनाव प्रबंधन से जुड़े सभी विभाग एक साथ काम करेंगे। संबंधित पदाधिकारी यहीं बैठकर चुनावी गतिविधियां चलाएंगे। अरविंद सैनी ने बताया कि उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। रोहतक प्रदेश की राजनीतिक राजधानी है और भाजपा यहीं से अपने चुनाव को संचालित करेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।
Sign in
                            Welcome! Log into your account
                            
                            
                            
                            Forgot your password? Get help
                            
                            
                            
                            
                        Password recovery
                            Recover your password
                            
                            
                            A password will be e-mailed to you.
                        

