MP Naib Singh Saini: यूक्रेन में फंसे छात्रों को सकुशल वापिस लाया जा रहा: नायब सैनी

0
464
MP Naib Singh Saini

मनोज वर्मा, कैथल:

MP Naib Singh Saini: सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि , यूक्रेन में फंसे हरियाणा के  सभी छात्रों को सकुशल वापिस लाया जा रहा है। इसके  लिए भारतीय विदेश मंत्रालय और हरियाणा सरकार पूरी तरह प्रयासरत हैं। सरकार के प्रयासों से सैकड़ों छात्र वापस भी आ चुके  है। सांसद नायब सिंह सैनी चीका में यूक्रेन से वापिस आने पर शिवानी सपुत्री जगबीर से मिलने के  दौरान बोल रहे थे। इस मौके  पर मनीष कठवाड़, बलजींद्र,लीला राम गर्ग, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Read Also: भाजपा महिला मोर्चा की बैठक सरकार की योजनाओं पर चर्चा BJP Mahila Morcha kaithal

छात्रों की मदद के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर हैल्प डेस्क  बनाया गया MP Naib Singh Saini

सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि , यूक्रेन संकट को देखते हुए हरियाणा सरकार ने पहले ही कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया था। छात्रों की मदद के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर हैल्प डेस्क  बनाया गया है। इसके  साथ-साथ हरियाणा के  कुछ छात्र यूक्रेन से विमान द्वारा मुंबई भी पहुंचे हैं, उनकी मदद के  लिए वहां भी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। भारतीय विदेश मंत्रालय पूरे मामले पर पैनी नजर बनाए हुए है। केंद्र सरकार के चार मंत्री यूक्रेन से लगते चार देशों में गए हुए हैं।

Read Also: Thief in Town: शहर में चोरों और शरारती तत्वों के हौसले बुलंद

यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए हर प्रयत्न कर रही सरकार MP Naib Singh Saini

उन्होंने कहा कि , जिस भी जिले के  नागरिक  यूक्रेन में फंसे हुए हैं, उस जिले के उपायुक्त उन परिवारों से संपर्क  में हैं। यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए सरकार हर स्तर पर प्रयत्न कर रही है और अब तक  कई नागरिकों को एयरलिफ्ट कर सकुशल देश वापस लाया जा चुका है। सांसद ने कहा कि , देश के नागरिकों एवं विद्यार्थियों को यूक्रेन से निकालने के  लिए व्यापक  स्तर पर सरकार प्रयत्न कर रही है।

Read Also: International Women’s Day 2022: समाज को आगे बढ़ना है तो बेटियों का सम्मान करना होगा:श्याम लाल पुनिया

एयरलाइंस के  अलावा एयरफोर्स के  सी-17 ग्लोबमास्टर विमानों से नागरिकों को रोमानिया, हंगरी, पौलेंड व अन्य देशों से वापस लाया जा रहा है। हरियाणा के नागरिकों को सकुशल वापस निकालने के  लिए उन्होंने देश के  विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर से मिलकर अनुरोध किया था। उन्होंने बताया कि , उनके  अनुरोध पर विदेश मंत्रालय की ओर से कार्रवाई करने का पूरा भरोसा जताया गया है व नागरिकों को वहां से निकालने के लिए पौलेंड, रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया के  बॉर्डर पर हेल्पडेस्क स्थापित किए गए है।

हरियाणा के बजट में रखा गया है हर वर्ग का ख्याल MP Naib Singh Saini

सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि , हरियाणा के  बजट में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रत्येक  वर्ग का ख्याल रखते हुए वित्त वर्ष 2022-23 के 1,77,255.99 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक  बजट पेश किया है। बजट में किसानों, कर्मचारियों, व्यापारियों व महिलाओं के  साथ-साथ सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। इसके  साथ-साथ बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों आदि संस्थानों पर भी विशेष ध्यान रखा गया है। यह बजट हरियाणा के  विकास में नये आयाम स्थापित करेगा। आम बजट में 5 शर्तों समर्थ हरियाणा, अंत्योदय, सतत विकास, संतुलित पर्यावरण और सहभागिता की विकासात्मक शक्तियों की परिकल्पना का समर्थन किया गया है।

Read Also: International Women’s Day 2022: हर मोर्चे पर पुरुषों से आगे महिलाएं : प्रो. टंकेश्वर कुमार

SHARE