BJP Divides People भाजपा ने जाति, धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम किया : दीपेंद्र हुड्डा

0
253
BJP Divides People

आज समाज डिजिटल, जींदः

BJP Divides People: राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने जाति, धर्म के नाम पर लोगों को बांटा है और लोगों को लूटा है। एक साल से भी ज्यादा समय तक किसान मांगों को लेकर आंदोलनरत रहे। हरियाणा ऐसा राज्य रहा जहां पर किसानों पर लाठीचार्ज तक हुआ, मुकद्दमे दर्ज हुए, 700 किसानों की जान भी गई। बावजूद इसके सत्तासीन जनप्रतिनिधियों ने एक बार भी उन मौतों पर शोक व्यक्त नहीं किया। जबकि कांग्रेस ने किसानों के बीच जाकर उनके आसूं पौंछने का कार्य किया। उन्होंने लोगों को उलहाना भी दिया कि उन्होंने ऐसे जनप्रतिनिधियों को चुना जो उनकी आवाज नहीं उठा सके। वे हरियाणा से एकमात्र राज्यसभा सांसद थे जिन्होंने किसानों की आवाज को बुलंद किया।

भाजपा-जेजेपी गठबंधन सरकार लूट के साथ छुट की सरकार BJP Divides People

दीपेंद्र हुड्डा रविवार को प्रदीप गिल द्वारा आयोजित जनता मांगे जवाब कार्यक्रम के तहत बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा-जेजेपी गठबंधन सरकार लूट के साथ छुट की सरकार है। कभी शराब तो कभी माफिया तो कभी रजिस्टरी घोटाले हुए। जिसके चलते आज हरियाणा की गिनती पिछडे राज्यों में होने लगी है। 75 पार तथा जमना पार का नारा देने वाले दोनों मिलकर प्रदेश को लूट रहे हैं। भाजपा के शासनकाल के अढाई वर्ष प्रदेश में पूरे हो चुके है। जबकि देश में भाजपा का शासनकाल तीन साल पूरे करने जा रहा है लेकिन विकास को लेकर सरकार की नीयत साफ नहीं है।

लोगों को मंथन करने की जरूरत

अब लोगों को इस पर मंथन करने की जरूरत है। जिसको भाजपा के खिलाफ दस सीटे दी, रातोंरात उनके साथ समझौता कर सरकार बना गए। जिनका चुनावी निशान चाबी था लेकिन ताला उनका चाइनिज निकला। वर्ष 2014 से पहले हरियाणा विकास, आय, निवेश, खेलों, रोजगार, कृषि नीति में नम्बर एक पर था। अब तमाम मदो में पिछडकर भारी भरकम कर्ज वाला प्रदेश बन गया है। कांग्रेस शासनकाल में 12 विश्वविद्यालय बने, अस्पताल व स्कूल अपग्रेड हुए। सडकों का जाल बिछा लेकिन भाजपा शासनकाल में कोई नया विश्वविद्यालय नहीं बना। अस्पतालों में चिकित्सक नहीं है तो स्कूलों में स्टाफ नहीं है।

अगर अस्पतालों में चिकित्सक नहीं है तो उन्हें धर्मशाला बना दी जाए

उन्होंने यहां तक कह डाला कि अगर अस्पतालों में चिकित्सक नहीं है तो उन्हें धर्मशाला बना दी जाए। व्यापारियों को लूटा जा रहा है, फिरौती मांगी जा रही है। उन्होंने कहा कि राजनीति तोडती है लेकिन विकास जोडता है। उन्होंने कहा कि अब देश तथा प्रदेश की जनता सरकार को बदलने का मुड बना चुकी है। कांग्रेस जनसमस्याओं को लेकर लोगों की लडाई लडेगी। जिसमे लोगों का सहयोग होना भी जरूरी है। इस मौके पर कांग्रेस पिछडा वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष रमेश सैनी, सफीदों के विधायक सुभाष गांगोली, पूर्व विधायक परमेंद्र ढुल, सुरेश गोयत, प्रमोद सहवाग, धर्मेंद्र ढुल, सुरेशदेव कौशिक, बलराम कटवाल, बलजीत रेढू, सतपाल उर्फ सत्तू, दिनेश डाहोला समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

Read Also: Deputy Commission Caught Accused 2 स्कूटर सवारों को टक्कर मारकर भागने वाले कार चालक को डिप्टी कमिश्नर ने 2 किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ा

Read Also: एडवोकेट संजय सिंगला बने टैक्स प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के प्रधान Advocate Sanjay Singla Became Head Of Tax Practitioner’s Association

Read Also: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत साफ-सफाई के लिए हुडा पार्क में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित:Shramdaan Program Organized In HUDA Park For Cleanliness

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE