बाइक सवार युवकों ने महिला के गले से झपटी सोने की चेन

0
256
Bike riding youth snatched gold chain from woman's neck

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :

  • चेन झपटते समय नर्स के गले पर लगा कट, अस्पताल में उपचाराधीन

शहर की सुभाष नगर कालोनी में बाइक सवार दो युवकों ने एक्टिवा सवार महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। नर्स सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर जा रही थी। इस दौरान नर्स घायल हो गई। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार गांव किशनपुरा निवासी सुनीता ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर 17 में किराये के मकान में रहती है। छह सितंबर को सुबह वह अपनी एक्टिवा पर सवार होकर अपनी ड्यूटी पर जा रही थी। करीब आठ बजे जब वह सुभाष नगर ओल्मपिया स्पोट्र्स वाली सड़क पर निधी पैथ लैब के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर दो युवक आए। आरोपितों ने उसकी एक्टिवा के नजदीक बाइक लगाकर गति कम की। इससे पहले वह कुछ समझ पाती बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली। चेन में लोकेट भी लगा हुआ था। जिसका वजन करीब डेढ़ तोले था।

चेन झपटने से महिला घायल हो गई

चेन झपटने से उसके गले पर भी कट लग गया। जिससे वह घायल हो गई। चेन ङापटने के बाद दोनों बदमाश वहां से बाइक की गति तेज कर फरार हो गए। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपितों का पीछा कर उन्हें पकडऩे का प्रयास किया। लेकिन आरोपित भाग निकले। कुछ लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे उपचार दिया गया। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। जांच अधिकारी एसआई जगदीश चंद्र का कहना है कि अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। मौके पर सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद हो गई।

ये भी पढ़ें : 25 लाख रुपय से ठीक कराए जाएंगे हनुमान स्वरुपों के विचरण मार्ग विधायक प्रमोद विज ने निगम को दिया सड़कों की मरम्मत का आदेश

ये भी पढ़ें : कनाड़ा से मेकअप आरटिस्ट का कोर्स करवाने के नाम पर हड़पे दो लाख 20 हजार रुपये

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE