पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का सिख समुदाय से पुराना रिश्ता है: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा

0
301
Bhupinder Singh Hooda's relation with the Sikh community: Assembly Speaker Kuldeep Sharma

इशिका ठाकुर, करनाल:

करनाल के गोल्फ लिंक कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा बाबा दीप सिंह में अमर शहीद बाबा दीप सिंह की शहादत को समर्पित गुरुमत समागम का आयोजन किया गया इस में शिरकत करने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे। उनके साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा तथा लाडवा विधायक मेवा सिंह और सरदार त्रिलोचन सिंह मौजूद रहे।

पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया

गुरमत समागम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों द्वारा सिरोपा भेंट कर तथा उन्हें पगड़ी पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला भर कि सिख समुदाय से जुड़ी संस्थाओं ने भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा लाडवा से कांग्रेस विधायक मेवा सिंह का सिरोपा भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर अपने संबोधन में बोलते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में हरियाणा की संगत के लिए विधानसभा में आवाज उठाई गई थी आज उसी के बल पर हरियाणा के सिखों को अपना अलग से अधिकार मिला है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने लगातार विधानसभा में हरियाणा के सिख समुदाय के लिए सख्ती से आवाज उठाई और उस पर अमल भी किया है इसका असर दिखाई भी दे रहा है। कुलदीप शर्मा ने अपने संबोधन में बोलते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के परिवार का गहरा नाता सिख समुदाय के साथ रहा है।उन्होंने कहा कि खुद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दादाजी पगड़ी पहनते थे और दाढ़ी रखते थे। कुलदीप शर्मा ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा का परिवार हमेशा किसानों और सिख समुदाय का हितैषी रहा है। सिख समुदाय की संस्थाओं द्वारा उन्हें सम्मानित किए जाने पर कुलदीप शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार को जल्द से जल्द चुनाव करवाते हुए हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का गठन करना चाहिए।

निश्चित तौर पर कांग्रेस की जीत होगी

पत्रकारों द्वारा राजनीति पर पूछे गए सवाल के जवाब में बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेसमें किसी भी प्रकार की कोई गुटबाजी नहीं है और आने वाले 1 या 2 दिनों तक आदमपुर के चुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी और आदमपुर के चुनाव में निश्चित तौर पर कांग्रेस की जीत होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुलायम सिंह यादव निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव राजनीतिक सोच के नहीं बल्कि समाजवादी सोच के व्यक्ति थे और व्यक्तिगत रूप में उनके काफी करीबी रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के निधन पर उन्हें गहरा दुख और संवेदना है राजनीति में मुलायम सिंह यादव की कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा।

इस अवसर पर मौजूद

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा, जिला कांग्रेस संयोजक व पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन त्रिलोचन सिंह, विधायक कांग्रेस मेवा सिंह, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, पूर्व मंत्री भीम सैन मेहता, पूर्व विधायक जिले राम शर्मा, पूर्व विधायक राकेश काम्बोज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बुल्लेशाह पानीपत, रघुबीर संधू, अशोक खुराना, कृष्ण बसताड़ा, सतपाल जानी, कमलमान, रणपाल संधू, रामस्वरूप जांबाज, स. होशियार सिंह, कर्मपाल सिंह, गुरबाज सिंह, निरवैर सिंह, कुलदीप सिंह, गुलजार सिंह, गुरमुख सिंह, दविन्द्र सिंह मट्टू, निवर्तमान सरपंच सुखविन्द्र सिंह, जतिन्द्र सिंह डाचर, जसवंत सिंह खेड़ीसर्फअली, गुरप्रीत सिंह थल, मुख्तयार सिंह, हरप्रीत सिंह चीमा, निवर्तमान सरपंच अमर सिंह झींडा सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में सिक्ख संगत मौजूद रही।

ये भी पढ़ें : श्री विष्णु भगवान मंदिर में मनाया गया शरद पूर्णिमा का त्यौहार

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE