मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में राजेश खन्ना ने जीता गोल्ड और सिल्वर मेडल

0
177
Rajesh Khanna won gold and silver medal in Master Athletics Championship

इशिका ठाकुर,करनाल:

44वीं चंडीगढ़ मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में करनाल के होनहार एवं जाबाज खिलाड़ी राजेश खन्ना ने दो मेडल जीतकर एक बार फिर करनाल का नाम रोशन किया है। राजेश खन्ना ने एक गोल्ड मेडल 200 मीटर और एक सिल्वर मेडल 400 मीटर रेस में 50 प्लस कैटेगरी में जीता। इस चैंपियनशिप का आयोजन स्पोट्र्स कंपलेक्स सेक्टर 7 चंडीगढ़ में 9 अक्टूबर 2022 को हुआ।

500 से अधिक खिलाडिय़ों ने भाग लिया

इस प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के 500 से अधिक खिलाडिय़ों ने भाग लिया। उनकी इस उपलब्धि से खुशी का माहौल है। राजेश खन्ना भारतीय वायु सेना से रिटायर्ड है। फिलहाल एल्डिको कंपनी में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत है। इससे पहले भी वह कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपने शहर व प्रदेश का नाम रोशन कर चुके है।

ये भी पढ़ें : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का सिख समुदाय से पुराना रिश्ता है: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE